BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 17 अक्तूबर, 2007 को 12:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'लोग इंतज़ार कर रहे हैं'
 
बेनज़ीर भुट्टो
बेनज़ीर भुट्टो क़रीब आठ साल से विदेशों में हैं.
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री और पीपुल्स पार्टी की नेता बेनज़ीर भुट्टो आठ साल पुराना राजनीतिक निर्वासन ख़त्म करते हुए गुरूवार को स्वदेश लौटेंगी.

राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने बेनज़ीर भुट्टो से अपनी यह स्वदेश वापसी तब तक टालने का अनुरोध किया है जब तक कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर फ़ैसला नहीं सुना देता कि मुशर्रफ़ राष्ट्रपति पद के एक और कार्यकाल के लिए योग्य हैं या नहीं.

लेकिन बेनज़ीर भुट्टो ने बुधवार को दुबई में पत्रकारों से कहा कि वह गुरूवार को पाकिस्तान लौटने की अपनी योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेंगी.

बेनज़ीर भुट्टो ने कहा, "हम कल यानी गुरूवार को कराची जाने के लिए विमान में सवार होंगे. यह ऐसा दिन जिसका मैं और पाकिस्तान में लोकतंत्र की चाह रखने वाले और बुनियादी मानवाधिकारों में भरोसा रखने वाले लोग इंतज़ार कर रहे हैं."

संभावना जताई जा रही है कि बेनज़ीर भुट्टो की पाकिस्तान वापसी के मौक़े पर कराची में भारी भीड़ जमा होगी. कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा और व्यावसायिक शहर है जिसे उसकी वाणिज्यिक राजधानी भी कहा जाता है.

उधर सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के चुनाव की वैधता को चुनौती देने वाली अपीलों पर बुधवार को सुनवाई फिर से शुरू कर दी है.

 हम कल यानी गुरूवार को कराची जाने के लिए विमान में सवार होंगे. यह ऐसा दिन जिसका मैं और पाकिस्तान में लोकतंत्र की चाह रखने वाले और बुनियादी मानवाधिकारों में भरोसा रखने वाले लोग इंतज़ार कर रहे हैं
 
बेनज़ीर भुट्टो

कोर्ट में राष्ट्रपति मुशर्रफ़ के दो पदों (राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष) पर रहते हुए राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को चुनौती दी गई थी.

कोर्ट ने इस मामले पर कुछ दिन पहले सुनवाई टालते हुए राष्ट्रपति पद के लिए मतदान को अनुमति दे दी थी और मतदान छह अक्तूबर को हुआ था.

मगर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के परिणामों की औपचारिक घोषणा पर रोक लगा दी थी हालाँकि चुनाव आयोग ने अनाधिकारिक रूप से घोषणा कर दी थी कि सबसे ज़्यादा वोट परवेज़ मुशर्रफ़ को हासिल हुए हैं.

चुनाव में मुशर्रफ़ को जीत तो हासिल हुई है लेकिन कोर्ट में याचिकाओं के कारण वो अभी तक शपथ नहीं ले सके हैं.

परवेज़ मुशर्रफ़ और बेनज़ीर भुट्टो के बीच सत्ता बँटवारे को लेकर पिछले काफ़ी समय से बातचीत चलती रही है.

बेनज़ीर भुट्टो ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से बचने के लिए क़रीब आठ साल पहले देश छोड़ दिया था और तभी से वह पाकिस्तान नहीं लौटी हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मुशर्रफ़ के चुनाव पर सुनवाई
17 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
मुशर्रफ़ फिर राष्ट्रपति चुने गए
06 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
मुशर्रफ़ राष्ट्रपति चुने गए
06 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
बेनज़ीर कुछ देर से ही लौटें: मुशर्रफ़
11 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुप्रीम कोर्ट ने दिया बेनज़ीर को झटका
12 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>