BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 26 जुलाई, 2007 को 03:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मिलिबैंड अफ़ग़ानिस्तान पर चर्चा करेंगे
 
डेविड मिलिबैंड
मिलिबैंड अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पर मुशर्रफ़ से बात करेंगे
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड पाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं.

इस दौरान वह अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति पर पाकिस्तानी नेताओं से चर्चा करेंगे.

मिलिबैंड बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान में थे जहाँ उन्होंने कहा था कि तालेबान का फिर से जड़े जमाना ब्रिटेन की सुरक्षा के लिए एक ख़तरा है.

ब्रितानी विदेश मंत्री पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ से मिलेंगे.

संवाददाताओं के मुताबिक अफ़ग़ानिस्तान से सटे पाकिस्तानी कबायली इलाक़ों में बिगड़े हालात को दुरूस्त करने के लिए वह जनरल मुशर्रफ़ पर कितना दबाव डालेंगे, कहना मुश्किल है.

ब्रिटेन में विदेश मंत्री बनाए जाने के बाद मिलिबैंड पहली बार विदेश यात्रा पर निकले हैं. मिलिबैंड के मुताबिक इससे पता चलता है कि उनका देश पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान को कितनी प्रमुखता देता है.

मिलिबैंड ने अफ़ग़ानिस्तान यात्रा के दौरान कहा कि पिछले कुछ महीनों में ब्रिटिश सैनिकों की सफलता ने तालेबान को रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है.

उनका कहना था कि चरमपंथी आत्मघाती हमले जैसे तरीके अपना रहे हैं जिससे नई चुनौतियाँ सामने आई हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'तालेबान ने एक कोरियाई की हत्या की'
25 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
तालेबान कमांडर ने ख़ुद अपनी जान ली
24 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
रिहाई के लिए बातचीत के प्रयास
22 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
अफ़ग़ान चरमपंथियों की कड़ी आलोचना
11 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
बम हमलों में 35 अफ़ग़ान मारे गए
06 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>