![]() |
पाकिस्तान में तूफ़ान से सौ की मौत | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पाकिस्तान के सूबा सरहद में आए तूफ़ान से जान-माल को भारी क्षति पहुँची है. भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण सैंकड़ों घर तबाह हो गए. अधिकारियों के मुताबिक तूफ़ान के कारण अलग-अलग जगहों पर लगभग 100 लोग मारे गए हैं. पेशावर से लगभग 250 किलोमीटर दूर दीरबाला ज़िले में अभी भी कई लोग लापता हैं. अचानक आई भारी बारिश और इसके बाद भूस्खलन से पहाड़ी इलाक़े में कई सड़कें टूट गई हैं. प्रभावित गाँवों में डॉक्टरों की टीम को रवाना किया गया है और कइयों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन घरों को ज़्यादा नुकसान पहुँचा है जो पहाड़ों की तलहटी में बने हुए हैं. ऐसे घर मौसम ख़राब होने पर भूस्खलन और चट्टान खिसकने के कारण नष्ट हो जाते हैं. | इससे जुड़ी ख़बरें पाकिस्तान में बाढ़ ने 240 की जान ली03 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस पाकिस्तान में बाढ़, सौ से अधिक मरे02 जुलाई, 2007 | भारत और पड़ोस सहायता के लिए तरस रहे हैं लोग29 जून, 2007 | भारत और पड़ोस कराची में तूफ़ान ने मचाई तबाही24 जून, 2007 | भारत और पड़ोस कराची में तूफ़ान और बाढ़ से 36 की मौत23 जून, 2007 | भारत और पड़ोस तूफ़ान के बाद दो हज़ार लोग लापता 24 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||