|
नाले में गिरे बच्चे को बचाने की कोशिश | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
उत्तरप्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में एक किशोर के भूमिगत नाले में गिर जाने के बाद सेना को बचाव अभियान में लगाया गया है. यह घटना सुबह नौ बजे हुई जब 12 साल का आस मोहम्मद खेलते समय जल निकासी के लिए बने भूमिगत नाले यानी मैनहोल में गिर गया. यग नाला लगभग 15 फुट गहरा है. सेना ने राहत अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अब तक राहतकर्मियों को कामयाबी नहीं मिली है. राहतकर्मियों को सीवर में पानी के तेज़ बहाव की वजह से काफी मुश्किलें आ रही हैं जो चार किलोमीटर लंबी लाइन बताई जाती है. बच्चे को खोजने में नाकाम रहने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने मदद और उसे बचाने के लिए सेना को बुलाया. दिल्ली और मेरठ से यहां पहुंचा सेना का एक इंजीनियरिंग दल और दो मेडिकल दल उसे बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं. आक्सीजन मास्क, खुदाई संबंधी उपकरण और शक्तिशाली हेलोजन लैंप की मदद ले रहे राहत दल ने सीवर से पानी बाहर निकाला है. हालाँकि आठ सीवरों की तलाशी के बाद भी कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है. कुछ महीने पहले दिल्ली से सटे हरियाणा में प्रिंस नामक बच्चा 60 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया था लेकिन दो दिनों के अथक प्रयास के बाद उसे सुरक्षित वापस निकाल लिया गया था. | इससे जुड़ी ख़बरें गड्ढे में गिरे बच्चे को सेना ने बचाया23 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने की कोशिश23 जुलाई, 2006 | भारत और पड़ोस ब्रितानी युवराज चार्ल्स भारत पहुँचे26 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस संघर्षमय जीवन की लंबी दास्तान11 सितंबर, 2005 | भारत और पड़ोस | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||