|
बांग्लादेश में बर्ड फ़्लू की दस्तक | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के निकट सावर कस्बे में मुर्गियों में बर्ड फ़्लू का घातक एच5एन1 वायरस पाया गया है. हज़ारों की संख्या में मुर्गियों को मार दिया गया है. सावर से 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गी-फ़ार्मों से मुर्गियों के लाने और ले जाने पर रोक लगा दी गई है. बांग्लादेश के सूचना मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, "ढाका से 25 किलोमीटर दूर सावर में बर्ड फ़्लू संक्रमण के ताज़ा मामले का पता चला है." पिछले साल पाकिस्तान, भारत और अफ़ग़ानिस्तान में बर्ड फ़्लू के विषाणु मिले थे. एच5एन1 विषाणु से व्यक्ति बीमार हो जाता है और उसकी मौत भी हो सकती है, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे मानवों के संक्रमित होने की संभावना फ़िलहाल बहुत कम है. चिंता बांग्लादेश की सरकार ने कहा है कि घबराने की ज़रूरत नहीं है. सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे अंडे और मुर्गी के मांस का सेवन आम दिनों की तरह पकाकर कर सकते हैं. दक्षिण एशियाई देशों में बर्ड फ़्लू के संक्रमण से इसके बांग्लादेश में फ़ैलने का ख़तरा रहा है. बांग्लादेश की सरकार ने इसे देश में फ़ैलने से रोकने के लिए एहतियातन कई क़दम उठाए हैं और दर्जनों देशों से मुर्गियों के आयात पर रोक लगाई है. बीबीसी संवाददाता जॉन सडवर्थ का कहना है कि बांग्लादेश सरकार जहाँ बर्ड फ़्लू संक्रमण को रोकने के लिए तकनीक दक्षता पर ज़ोर दे रही है, वहीँ बांग्लादेश में बर्ड फ़्लू के इस मामले से कई विशेषज्ञ चिंतित हैं. बांग्लादेश में बड़ी संख्या में लोग घरों में मुर्गियाँ और अन्य पक्षी पालते हैं और यह दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले देशों में शामिल है. | इससे जुड़ी ख़बरें बर्ड फ्लू अफ़ग़ानिस्तान में भी फैला16 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस 'मानव संक्रमण का अब तक मामला नहीं'23 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस 'भारत में मानवों में बर्ड फ़्लू होने की आशंका'22 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस पोल्ट्री उद्योग को आर्थिक नुकसान21 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस भारत में बर्ड फ्लू का पहला मामला 18 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस 'बर्ड फ़्लू से किसी आदमी की मौत नहीं'19 फ़रवरी, 2006 | भारत और पड़ोस आसियान में बर्ड फ्लू और आतंकवाद मुद्दे12 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||