|
'चौटाला परिवार की संपत्ति 1467 करोड़' | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
सीबीआई के अधिकारियों ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के ठिकानों पर छापों के बाद कहा है कि उनकी कुल संपत्ति का मूल्य 1467 करोड़ रुपए है. सीबीआई ने गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तरांचल में कुल 24 जगह एक साथ छापे मारे थे. ये छापे आय से अधिक संपत्ति के मामले की जाँच के सिलसिले में मारे गए. इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला अपने पैरों के इलाज के लिए अमरीका में हैं और उनके सांसद बेटे अजय चौटाला उनके साथ ही गए हुए हैं. उन्हें 11 मई को वापस लौटना है. अकूत संपत्ति सीबीआई के प्रवक्ता जी मोहंती के अनुसार ओमप्रकाश चौटाला और उनके परिवारजनों के ठिकानों पर छापे मारे गए. उनका कहना है कि दस्तावेजों से पता चला है कि उनके पास गुड़गाँव में तीन प्लॉट हैं जिनका बाज़ार मूल्य 150 करोड़ रुपए हैं, करोलबाग में इतने ही मूल्य का एक होटल और रेस्तराँ है. इसके अलावा करोल बाग में ही एक शॉपिंग मॉल है जिसकी क़ीमत 180 करोड़ आँकी गई है. सीबीआई का कहना है कि इसके अलावा दिल्ली में ही रिंग रोड और करोलबाग में, नैनीताल, मनाली और चंडीगढ़ में क़ीमती प्लॉट उनके या परिवारजनों के नाम से हैं. मोहंती के अनुसार पाँच बैंक खाते सील किए गए हैं जिसमें 1.34 करोड़ रुपयों का पता चला है. 13 लाख रुपए नक़द बरामद किए गए हैं. मामला वैसे ओमप्रकाश चौटाला के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के कई मामले हैं. सीबीआई ने इससे पहले शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में चौटाला के सात ठिकानों पर छापे मारे थे. आय से अधिक संपत्ति का मामला सीबीआई को भेजने की सिफ़ारिश वर्तमान कांग्रेस सरकार ने ही की थी. आरोप है कि 1999 से 2005 के बीच ओमप्रकाश चौटाला ने आय से अधिक संपत्ति हासिल की. वैसे कांग्रेस ने चौटाला, उनके बेटों और क़रीबी लोगों के ख़िलाफ़ आय से अधिक संपत्ति का आरोप तब से लगा रही थी जब वो विपक्ष में थी. बाद में कांग्रस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया है. | इससे जुड़ी ख़बरें चौटाला पर सीबीआई जाँच की सिफ़ारिश18 दिसंबर, 2005 | भारत और पड़ोस चौटाला के निवास पर सीबीआई का छापा07 अप्रैल, 2005 | भारत और पड़ोस चौटाला ने कहा, रचनात्मक विपक्ष बनेंगे27 फ़रवरी, 2005 | भारत और पड़ोस हरियाणा में विकास तो हुआ है पर...01 फ़रवरी, 2005 | भारत और पड़ोस नाराज़ हैं हरियाणा के किसान02 फ़रवरी, 2005 | भारत और पड़ोस किसान केंद्र से नाराज़ हैं- चौटाला12 जनवरी, 2005 | भारत और पड़ोस चुनाव आयोग ने चौटाला को चेताया07 अप्रैल, 2004 | भारत और पड़ोस | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||