BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पाक में पतंगबाज़ी पर गिरफ़्तारी
 
लाहौर का पतंग उत्सव
लाहौर के पतंग उत्सव में हर साल हादसे होते हैं
पाकिस्तान के लाहौर शहर में पंतगबाज़ी पर पाबंदी के बावजूद उन्हें उड़ाने के आरोप में 500 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

प्रशासन ने बसंत उत्सव के पहले पतंग के धारदार माँझे से सात लोगों की मौत के बाद पतंगबाज़ी पर पंजाब प्रांत में प्रतिबंध लगा दिया था.

दरअसल पतंगों को उड़ाने में इस्तेमाल किया जानेवाला माँझा या तो धातुयुक्त होता है या रसायनयुक्त जिससे लोगों की जान तक चली जाती है.

पतंगबाज़ धातुयुक्त तेज़ माँझे का इस्तेमाल करते हैं जिसमें शीशे का बारीक पाउडर भी लगा होता है

भारत और पाकिस्तान में पतंग उड़ानें और पेंच लड़ाने की परंपरा पुरानी है.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पतंगबाज़ी पूरे साल मनोरंजन का एक बड़ा साधन है और बसंत के मौसम में तो ये शौक़ त्यौहार का रूप ले लेता है.

बसंत नाम के इस वार्षिक उत्सव में हर साल हादसे होते हैं. इस पतंग उत्सव में एक-दूसरे की पतंग काटने का मुक़ाबला होता है.

हर साल ये आयोजन और बड़ा होता जा रहा है और हज़ारों की संख्या में लोग इस दिन लोग लाहौर में जुटते हैं.

ग़ौरतलब है कि पतंगबाज़ी की कारण ज़्यादातर मौतें लाहौर और उसके आसपास हुईं हैं.

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अक्टूबर में पंतगबाज़ी पर पाबंदी लगा थी लेकिन बसंत के दौरान इसमें छूट दे दी गई थी.

पतंगों के बिजली के तार में फँसने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित होती है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पाकिस्तान में पतंगबाज़ी पर पाबंदी
10 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
लाहौर में वसंत पर पतंगबाज़ी
06 फ़रवरी, 2005 | मनोरंजन
वसंत पर पतंग की उड़ान
13 फ़रवरी, 2004 | मनोरंजन
पतंगबाज़ी पर पाबंदी
| भारत और पड़ोस
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>