
शहरियों और पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी प्रशासन ने ऐबटाबाद स्थित उस भवन को धवस्त करना शुरू कर दिया है जिसमें ओसामा बिन लादेन अमरीका फ़ौज के हाथों मारे गए थे.
अल-क़ायदा के पूर्व प्रमुख को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास स्थित ऐबटाबाट में मई 2011 में गोली मार दी गई थी.
समाचार एजेंसी एपी ने शहरियों के हवाले से कहा है कि प्रशासन से जुड़े हुए लोगों ने सुर्यास्त के बाद से भवन की बाहरी चारदीवारी को तोड़ना शुरू कर दिया.
एपी का कहना है कि उन्होंने काम जारी रखने के लिए वहां बिजली की व्यवस्था भी कर रखी है.

















