bbc.co.uk navigation

पेशावर में बम धमाका, 12 की मौत कई घायल

 गुरुवार, 23 फ़रवरी, 2012 को 14:48 IST तक के समाचार

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है

पाकिस्तान में अधिकारियों का कहना है देश के पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में एक बस स्टॉप पर हुए बम धमाके में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और 30 अन्य घायल हो गए हैं.

रिपोर्टों में कहा गया है कि धमाका इतना जोरदार था कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

अभी तक किसी गुट ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पेशावर पाकिस्तान की कबायली सीमा के नजदीक स्थित है जहां हाल के वर्षों में कई बम हमले हुए हैं.

पुलिस अधिकारी ताहिर अयूब ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि बम बस अड्डे के भीतर रखा गया था. धमाके के वक्त वहां बड़ी संख्या में मुसाफिरों मौजूद थे.

टीवी चैनलों पर घायलों को अस्पताल पहुंचाते दिखाया गया है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है.

पूरे पाकिस्तान में बम धमाकों की घटनाओं में बीते साल कमी आने के बावजूद पिछले दो महीनों में कई असैन्य जगहों पर घातक हमले हुए हैं.

बीते शुक्रवार ही कुर्रम एजेंसी के पारा चिनार में एक बम धमाके में कई लोग मारे गए थे.

पिछले महीने खैबर में एक बस अड्डे पर हुए बम धमाके में भी कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.