bbc.co.uk navigation

ईरानी सुरक्षाकर्मियों ने छह पाकिस्तानियों को गोली मारी

 शुक्रवार, 27 जनवरी, 2012 को 00:32 IST तक के समाचार
ईरान पाक सीमा (फ़ाइल)

ईरान और पाकिस्तान की सीमा पर तस्करी तो आम है लेकिन ऐसी घटनाएँ नहीं

पाकिस्तान और ईरान की सीमा पर ईरानी सुरक्षाकर्मियों ने कम से कम छह पाकिस्तानियों को गोली मार दी है.

इन छह पाकिस्तानियों के मारे जाने की घटना ईरान के साथ लगने वाले बलूचिस्तान प्रांत की सीमा पर हुई है.

पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने कराची स्थित बीबीसी संवाददाता शोएब हसन को बताया है कि कम से कम दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

ईरान के अधिकारी लंबे समय से कहते आए हैं कि यह इलाक़ा जुंडुल्लाह लड़ाकों के गढ़ है जो ईरान के सुन्नी अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व का दावा करते हैं और उनके लिए ईरान से अलग देश बनाए जाने के लिए अभियान चला रहै हैं.

'संभवत: पशुओं के व्यापारी थे'

एक पाकिस्तान अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि ताज़ा घटना के बारे में उपलब्ध जानकारी के प्रतीत होता है कि मारे गए लोग संभवत: पशुओं के व्यापारी थे लेकिन इसकी स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि मृतकों की फ़िलहाल पहचान नहीं हो पाई है.

ऐसा लगता है कि वे ईरान की सीमा और बलूचिस्तान के तटवर्ती ग्वादार ज़िले के बीच से सीमा लांघने का प्रयास कर रहे थे.

एक पाकिस्तानी अधिकारी के मुताबिक उस समय इन लोगों पर ईरान के चाहबाहार क्षेत्र से सुरक्षाकर्मियों ने गालियाँ चलाईं.

इस इलाक़े के में तस्करी आम बात है लेकिन इस तरह की घटनाएँ कभी-कभार ही हुई हैं.

लेकिन हाल फ़िलहाल में सुन्नी लड़ाकों के सक्रिय होने के बाद से ईरान ने सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और सुरक्षा कड़ी कर दी है.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

इसी विषय पर और पढ़ें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.