|
उत्तर कोरिया ने किए और मिसाइल परीक्षण
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
दक्षिण कोरिया के मीडिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने वाली चार मिसाइलों का परीक्षण किया है.
इससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है कि लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण भी जल्दी ही हो सकता है. उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह के शुरू में भी मिसाइल परीक्षण किए थे जिसकी वजह से संयुक्त राष्ट्र ने मई के परमाणु परीक्षणों के बाद उस पर नए प्रतिबंध लगाए थे. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दो मिसाइलें वॉनसन के निकट एक चौकी से जापान के सागर में दागी गई थीं. माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया 500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने की जल्दी में है. दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुख ने कहा कि पहली दो मिसाइलों को स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच दागा गया. तैयारी दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योंहाप ने कहा कि तीसरी मिसाइल को 10.45 के आसपास दागा गया.
सेना प्रमुख ने एक बयान में कहा, "हमारी सेना उत्तर कोरिया के किसी ख़तरे से निपटने के लिए तैयार है." दक्षिण कोरिया के एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि शनिवार का परीक्षण पिछले गुरुवार के मुक़ाबले ज़्यादा चिंताजनक था क्योंकि इस बार मिसाइल लंबी दूरी तक मार करने वाली हैं. अधिकारी ने कहा, "गुरुवार वाले मिसाइल परीक्षण एक तरह से सेना के अभ्यास की तरह थे लेकिन इस बार अमरीका के स्वतंत्रता दिवस पर किया गया यह परीक्षण राजनीतिक कारणों से किया गया माना जा रहा है." बीबीसी संवाददाता जॉन सडवर्थ ने सियोल में कहा कि यह परीक्षण उत्तर कोरिया के तनाव बढ़ाने के प्रयासों के तौर पर देखे जा रहे हैं. जापानी और दक्षिण कोरियाई मीडिया का कहना है कि उत्तर कोरिया लंबी दूरी वाली एक और प्रक्षेपक मिसाइल बनाने की तैयारी कर रहा है. परमाणवीय आशंकाएं यह भी चिंता है कि उत्तर कोरिया इन मिसाइलों से हमले करने वाले परमाणु हथियार भी बनाने की कोशिश कर रहा है. उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को ख़त्म करने के लिए छह देशों की इसी साल हुई बातचीत के विफल होने के बाद उत्तर कोरिया का कहना है कि वह अपने प्लूटोनियम के भंडार को हथियारों में बदलेगा और परमाणु भट्ठी बनाने के लिए यूरेनियम जमा करेगा. इससे पूर्व संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को लेकर एक प्रस्ताव को स्वीकृति दी. इसमें उत्तर कोरिया के बाहर और अंदर वायु, जल और ज़मीन के माध्यम से आने और जाने वाले उन सभी सामानों की जाँच करने की अनुमति दी गई है जिन पर प्रतिबंधित हथियार या हथियार संबंधी सामान होने का शक हो. |
इससे जुड़ी ख़बरें
परमाणु हथियार बनाएँगे: उत्तर कोरिया13 जून, 2009 | पहला पन्ना
उत्तर कोरिया की सैन्य कार्रवाई की चेतावनी27 मई, 2009 | पहला पन्ना
उत्तर कोरिया ने फिर मिसाइल परीक्षण किया27 मई, 2009 | पहला पन्ना
उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर चिंता25 मई, 2009 | पहला पन्ना
उत्तर कोरिया का 'सफल' परमाणु परीक्षण25 मई, 2009 | पहला पन्ना
उ.कोरिया ने सुरक्षा परिषद को चेतावनी दी08 अप्रैल, 2009 | पहला पन्ना
उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट का प्रक्षेपण05 अप्रैल, 2009 | पहला पन्ना
उत्तर कोरिया का प्रक्षेपण विफल: अमरीका05 अप्रैल, 2009 | पहला पन्ना
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||