BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 03 जुलाई, 2009 को 23:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सारा पालिन गवर्नर पद से इस्तीफ़ा देंगी
 
सारा पालिन
अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी के लिए उप राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार सारा पालिन ने अलास्का के गवर्नर पद से इस्तीफ़े की घोषणा की है.

उन्होंने कहा है कि वे 26 जुलाई को पद छोड़ देंगी और दोबारा इस चुनाव में खड़ी नहीं होंगी. उनका कार्यकाल 2010 में ख़त्म होना था.

इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि सारा पालिन 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए खड़ी हो सकती हैं. वे रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफ़ी लोकप्रिय हैं.

उनके इस्तीफ़े का मतलब है कि अलास्का के लेफ़्टिनेंट गवर्नर शॉन पारनेल राज्य का गवर्नर पद संभालेंगे.

सर्वेक्षणों के मुताबिक गवर्नर बनने के शुरुआती वर्षों में सारा पालिन अलास्का में काफ़ी लोकप्रिय थीं.

उप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी के बाद से उनकी अप्रूवल रेटिंग में कुछ गिरवाट आई है लेकिन इसके बावजूद वे अपने गृह राज्य में काफ़ी मशहूर हैं.

आगे की योजना

 अब जब मैने तय कर लिया है कि मैं दोबारा गवर्नर पद का चुनाव नहीं लड़ूँगी तो मैं अपना कार्यकाल ख़त्म होने तक का इंतज़ार नहीं करुँगी
 
सारा पालिन

सारा पालिन ने इस्तीफ़े की घोषणा वासिला कस्बे में अपने घर से एक बयान जारी कर की.

उन्होंने कहा, "मैं अपनी लड़ाई को नई दिशा की ओर ले जा रही हूँ, वो दिशा जो मुझे सही लगती है."

उन्होंने ये नहीं बताया कि इस्तीफ़े के बाद वे क्या करना चाहती हैं और न ही इस बात का कोई कारण बताया कि दोबारा गवर्नर पद का चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहती.

लेकिन लिखित बयान में उन्होंने ये स्पष्ट कर दिया कि जब उन्होंने तय कर लिया है कि वे दोबारा गवर्नर पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी तो वे अपना कार्यकाल ख़त्म होने तक का इंतज़ार नहीं करेंगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पेलिन के साथ हुई मज़ेदार शरारत
02 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
सारा पेलिन नानी बनीं
30 दिसंबर, 2008 | पहला पन्ना
पेलिन ने आरोपों पर अपना पक्ष रखा
25 अक्तूबर, 2008 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>