|
नया रूप नया कलेवर बीबीसी हिंदी का
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
प्रिय पाठको,
कुछ समय पहले मैंने आपसे एक वायदा किया था. बीबीसी हिंदी डॉट कॉम को जुलाई में आपके सामने एक नए रूप में लाने का. अब वायदा पूरा करने का समय आ गया है. बहुत जल्दी ही जब आप हमारी साइट पर आएँगे तो इस वेबसाइट को एक नए ही रूप में देख पाएँगे. न केवल एक नए रूप में, बल्कि एक नए कलेवर में भी. जहाँ अधिक सामग्री भी होगी और पाठकों की अधिक भागीदारी भी सुनिश्चित कराई जाएगी. इस नए रूप में शामिल होगा पहला पन्ना पहले की तरह जिस पर देश और दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों को जगह दी जाएगी. एक पन्ना भारत पर केंद्रित होगा जोकि हमारे बहुत से पाठकों की मांग रही है. इसी पन्ने पर आप दक्षिण एशिया की महत्वपूर्ण ख़बरें भी देख सकेंगे. खेल और मनोरंजन के पन्ने पहले की तरह लेकिन नए रूप में मौजूद रहेंगे. विज्ञान और कारोबार भी आपके सुझाव पर अमल करते हुए हमने विज्ञान और कारोबार के इंडेक्स फिर से शुरू करने का फ़ैसला किया है. इन विषयों में रुचि रखने वालों को और कहीं जाने की ज़रूरत नहीं रहेगी. एक पन्ना होगा ब्लॉग और फ़ोरम का. बीबीसी संवादददाता अपने ब्लॉग के ज़रिए आपसे सीधे मुख़ातिब होंगे तो फ़ोरम में पाठकों को चुने गए विषयों पर अपनी राय व्यक्त करने का मौक़ा मिलेगा. इंटरनेट की तेज़ी से विकसित होती हुई दुनिया में मल्टीमीडिया की भूमिका बहुत अहम हो गई है. तो एक नया इंडेक्स पूरी तरह मल्टीमीडिया को समर्पित रहेगा. इसमें रेडियो कार्यक्रमों के ऑडियो, वीडियो और पाठको की भेजी तस्वीरों को स्थान दिया जाएगा. पॉडकास्ट की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी काम चल रहा है लेकिन वह अभी थोड़ा रुक कर. यह नया रूप कैसा होगा यह बहुत जल्दी ही स्पष्ट हो जाएगा. जी हाँ, बहुत जल्दी. दिन और तारीख़ बता कर मैं आपकी उत्सुकता कम नहीं करना चाहती. बस, साइट को देखते रहिए और तैयार रहिए एक नए अचंभे के लिए. हमेशा की तरह आपकी राय का इंतज़ार रहेगा. पता है hindi.letters@bbc.co.uk |
इससे जुड़ी ख़बरें
बहुत कुछ है इस साइट पर: जैक स्ट्रॉ 24 मई, 2004 | पहला पन्ना
बीबीसी हिंदी और वेबदुनिया की कार्यशालाएँ05 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
बीबीसी हिंदी डॉट कॉम सम्मानित08 मई, 2006 | पहला पन्ना
प्रमुख अख़बारों के साथ बीबीसी हिंदी03 अप्रैल, 2004 | भारत और पड़ोस
बीबीसी हिंदी और एमएसएन बने पार्टनर27 मई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||