BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 29 जून, 2009 को 20:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अहमदीनेजाद की जीत पर लगी मुहर
 
अहमदीनेजाद
गार्डियन काउंसिल ने अहमदीनेजाद की जीत पर मुहर लगाई
ईरान में चुनाव कराने वाली सर्वोच्च संस्था गार्डियन काउंसिल ने राष्ट्रपति के रूप में महमूद अहमदीनेजाद के जीत की पुष्टि कर दी है.

गार्डियन काउंसिल ने यह घोषणा कुछ इलाक़ों के मतों की दोबारा गिनती के बाद की.

विपक्षी उम्मीदवारों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए दोबारा मतदान कराने की मांग की थी.

ईरान में इसे लेकर काफ़ी विरोध प्रदर्शन भी हुए. माना जाता है कि इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान 17 लोग मारे भी गए. गार्डियन काउंसिल में इस समय कंजर्वेटिव सदस्यों का बोलबाला है.

 गार्डियन काउंसिल के सचिव ने गृह मंत्री को भेजे एक पत्र में काउंसिल का आख़िरी फ़ैसला बता दिया है. इस पत्र में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे को स्वीकृति दे दी गई है
 
ईरान टीवी

ईरान के सरकारी टेलीविज़न ने जानकारी दी है कि गार्डियन काउंसिल ने अपना आख़िरी फ़ैसला गृह मंत्रालय के पास भेज दिया है.

सरकारी टेलीविज़न ने कहा है- गार्डियन काउंसिल के सचिव ने गृह मंत्री को भेजे एक पत्र में काउंसिल का आख़िरी फ़ैसला बता दिया है. इस पत्र में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे को स्वीकृति दे दी गई है.

'गड़बड़ी नहीं'

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ ईरान के अंग्रेज़ी टीवी चैनल प्रेस टीवी ने बताया है कि सोमवार को आंशिक रूप से दोबारा मतगणना हुई और इसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई.

ईरान में जम कर विरोध प्रदर्शन हुए हैं

ईरान में 12 जून को राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा घोषित किया गया था. नतीजे के मुताबिक़ महमूद अहमदीनेजाद को 63 प्रतिशत मत मिले.

राष्ट्रपति चुनाव में अहमदीनेजाद के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मीर हुसैन मुसावी ने मांग की थी कि चुनाव को रद्द किया जाए और दोबारा मतदान कराया जाए.

इस बीच ख़बर है कि राजधानी तेहरान में विपक्षी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई है. प्रदर्शनकारी एक मानव शृंखला बनाने की कोशिश कर रहे थे.

गार्डियन काउंसिल ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी कि मतदान में हुई गड़बड़ियों से नतीजे पर कोई असर नहीं हुआ था.

यह भी माना जा रहा था कि सोमवार को आंशिक रूप से दोबारा हुई मतगणना के बाद राष्ट्रपति चुनाव में महमूद अहमदीनेजाद की जीत की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'चुनाव रद्द नहीं किया जाएगा'
23 जून, 2009 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>