|
ईरान में हिंसा पर ओबामा की चेतावनी
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान को 'अपने ही लोगों के ख़िलाफ़ हिंसा और अन्यायपूर्ण कार्रवाई' बंद करने की चेतावनी दी है.
ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. मुख्य विपक्षी उम्मीदवार मीर हुसैन मूसावी दोबारा चुनाव कराने की माँग कर रहे हैं. चुनाव में महमूद अहमदीनेजाद को विजयी घोषित किया गया था. तेहरान में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है और कुछ जगहों पर गोलियाँ चलाई.
ग़ौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली ख़मेनेई की चेतावनी के बावजूद शनिवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हुए. अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान के नेताओं से ताकत के बदले सहमति के आधार पर सरकार चलाने की अपील की है. ओबामा ने व्हाइट हाउस से जारी अपने बयान में कहा, "एकजुट होने और अभिव्यक्ति की आज़ादी के सार्वभौमिक अधिकारों का सम्मान होना चाहिए और अमरीका उन सभी लोगों के साथ है जो ये अधिकार चाहते हैं." पिछले दो दिनों में बराक ओबामा का ईरान पर आया यह दूसरा बयान है. अपने पहले बयान में उन्होंने कहा था, "ईरान में जो कुछ हो रहा है उस पर दुनिया की नज़र है." रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं ने बराक ओबामा पर ईरान के मामले में स्पष्ट बयान देने से बचने का आरोप लगाया था और उनकी आलोचना की थी. लेकिन वाशिंगटन स्थिति बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ओबामा संभल कर शब्द चुन रहे हैं और नहीं चाहते कि उनके किसी क़दम से ईरान में अमरीका विरोधी मुहिम को बल मिले. |
इससे जुड़ी ख़बरें
ईरान में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव20 जून, 2009 | पहला पन्ना
ईरानः राजधानी तेहरान में स्थिति तनावपूर्ण20 जून, 2009 | पहला पन्ना
ईरान: 'जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन'20 जून, 2009 | पहला पन्ना
'ईरान की कार्रवाई पर दुनिया की नज़र'20 जून, 2009 | पहला पन्ना
ईरान: ख़ामनेई ने दी चेतावनी19 जून, 2009 | पहला पन्ना
ईरान में मारे गए लोगों की याद में प्रदर्शन18 जून, 2009 | पहला पन्ना
ईरान में शोक, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की अपील18 जून, 2009 | पहला पन्ना
ईरानी मामलों में 'दख़ल' नहीं देना चाहते ओबामा17 जून, 2009 | पहला पन्ना
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||