BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 10 मई, 2009 को 15:49 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सू ची के स्वास्थ्य को लेकर चिंता
 
सू ची (फ़ाइल फ़ोटो0
लोकतंत्र समर्थक सू ची की पार्टी ने बर्मा में 1990 के चुनाव में जीत हासिल की थी.
बर्मा की नज़रबंद नेता आंग सान सू ची के पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक़ उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. पानी की कमी और निम्न रक्तचाप से पीड़ित सू ची को खाने में भी दिक़्क़त आ रही है.

न्यान विन के मुताबिक़ 63 वर्षीए नोबेल पुरस्कार विजेता के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट को लेकर सभी चिंतित हैं.

देखभाल के लिए रखी गई नर्स सू ची को ग्लुकोज़ ड्रिप दे रही है. पिछले हफ़्ते सू ची से मिलने गए उनके निजी डॉक्टर को भी नज़रबंद कर लिया गया था.

1990 में सू ची की पार्टी एनएलडी (नैशनल लीग फ़ॉर डेमोक्रेसी) को आम चुनाव में जीत के बाद से ही लगभग स्थाई तौर रूप से नज़रबंद करके रखा गया है.

बर्मा की सैनिक सरकार ने सू ची की पार्टी को सत्ता ग्रहण करने से रोक दिया था.

सू ची को नज़रबंद रखने की मुद्दत मई के अंत में समाप्त हो रही है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक ये नहीं कहा है कि इसकी मुद्दत को बढ़ाया जाएगा या नहीं.

सुरक्षा टूटी

एनएलडी के न्यान विन ने बीबीसी को बताया, “हमें उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर बहुत चिंता है.”

विन ने कहा कि सू ची को भूख नहीं लगने की वजह से खाना खाए हुए तीन चार दिन बीत जाते हैं. इसकी वजह से उन्हें रक्तचाप की समस्या हो गई.

न्यान ने कहा कि पार्टी उनकी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है. उनकी पार्टी अगले हफ़्ते सू ची को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ दिए जाने पर ज़ोर देगी.

न्यान ने कहा कि ये अभी तक साफ़ नहीं हुआ है कि गुरूवार को सू ची से मिलने गए डॉक्टर को क्यों गिरफ़्तार किया गया.

ऐसी ख़बरें हैं कि है जॉन विलियम नाम के एक अमरीकी नागरिक ने इन्या झील में तैर कर कड़ी सुरक्षा में सेंध लगाकर सू ची के घर में प्रवेश कर लिया था.

ऐसा पहली बार होगा कि किसी ने सुरक्षा तंत्र को तोड़ते हुए सू ची के घर में प्रवेश किया हो.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सूची की रिहाई कब?
15 जून, 2003 | पहला पन्ना
सू ची की हालत में सुधार
19 सितंबर, 2003 | पहला पन्ना
सू ची के लिए अन्नान का आग्रह
23 अप्रैल, 2005 | पहला पन्ना
अपने वकील से मिलीं सू ची
10 अगस्त, 2008 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>