|
पाकिस्तान सबसे बड़ी चुनौती: अमरीका
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफ़न हेडली ने कहा है कि नवनिर्वाचित अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए विदेश नीति
की सबसे बड़ी चुनौती इराक़ या अफ़ग़ानिस्तान नहीं बल्कि पाकिस्तान है.
प्रतिष्ठित अख़बार वॉल स्ट्रीट जरनल के दिए एक इंटरव्यू में स्टीफ़न हेडली ने कहा, "आप पाकिस्तान (की समस्या) का समाधान किए बिना अफ़ग़ानिस्तान की समस्या हल नहीं कर सकते. इसीलिए मैं मानता हूँ कि आने वाले ओबामा प्रशासन के लिए चुनौतियों के केंद्र में पाकिस्तान है." ग़ौरतलब है कि अमरीका की ओर से ये विचार उस समय व्यक्त किए गए हैं जब मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ख़ासा बढ़ा हुआ है. भारत ने मुंबई में हमलों के लिए पाकिस्तान में मौजूद तत्वों के साथ-साथ देश के सरकारी तंत्र से संबंधित तत्वों के ज़िम्मेदार होने की बात कही है. भारत ने पाकिस्तान को इससे जुड़े कुछ 'सबूत' भी सौंपे थे जिन्हें पाकिस्तान ने ये कहते हुए ठुकरा दिया कि 'ये पर्याप्त नहीं' हैं.
अब अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सॉन मैककॉरमक ने कहा है, ''ये हमला (मुंबई) पाकिस्तानी ज़मीन से हुआ है. विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने दक्षिण एशिया की यात्रा के दौरान भी ये बात कही है.'' अमरीका का कहना है कि हमलों के ज़िम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए भारत और पाकिस्तान को मिलकर काम करना होगा क्योंकि यही उनके हित में है. 'पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरा' वॉल स्ट्रीट जरनल के दिए एक इंटरव्यू में स्टीफ़न हेडली ने कहा कि पाकिस्तान का हलचल वाला सीमावर्ती क्षेत्र केवल अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी दूतावास के लिए ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश भारत के लिए भी ख़तरा है. उनका कहना है कि हाल के मुंबई हमलों से ये स्पष्ट है कि ये क्षेत्र भारत, पाकिस्तान के शहरी इलाक़ों और विश्व के अन्य हिस्सों के लिए ख़तरा है. अख़बार के अनुसार अपना पद छोड़ने से पहले बुधवार को दिए वाले अपने भाषण में स्टीफ़न हेडली कहने जा रहे हैं कि 'यदि उग्रवादी पाकिस्तान को अस्थिर करने में सफल रहते हैं तो परिणाम स्वरूप पूरे क्षेत्र के लिए ख़तरा पैदा हो जाएगा.' |
इससे जुड़ी ख़बरें
'पाकिस्तान भारत के साथ अमन चाहता है'27 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान को कोई अल्टीमेटम नहीं: प्रणव28 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
'तनाव बढ़ाने वाला कोई काम नहीं किया'30 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
परमाणु सूची की अदला-बदली01 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी01 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'नाम बदलने पर भी कार्रवाई करनी होगी'02 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
चिदंबरम सबूतों के साथ अमरीका जाएंगे03 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||