|
'भारत-पाकिस्तान मिलकर काम करें'
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अमरीका ने कहा है कि मुंबई हमलों के ज़िम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए भारत और पाकिस्तान को मिलकर काम करना होगा क्योंकि ये उनके
हित में है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सॉन मैककॉरमक ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, '' भारत और पाकिस्तान के बीच सूचनाओं का जो आदान प्रदान हुआ है वो उत्साहवर्धक है. '' मैककॉरमक का कहना था कि मुंबई हमलों के सूत्रधार पाकिस्तान से ही थे. उनका कहना था, '' हमने बात की है इस बारे में, हमने यह भी कहा है कि ये हमला पाकिस्तानी ज़मीन से हुआ है. विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस ने दक्षिण एशिया की यात्रा के दौरान ये बात कही है.'' भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था, '' बिल्कुल तनाव को कम करने की ज़रुरत है और अभी तक तो लगता है कि दोनों पक्ष तनाव कम करना चाहते हैं.''
मैककॉरमक ने उप विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर की दक्षिण एशिया यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि वो बार बार कहते रहे हैं कि पूरी तस्वीर के लिए दोनों ही पक्षों को मिलकर काम करना होगा. उनका कहना था, '' दोनों देशों का मिलकर काम करना होगा उनके हित में है, सूचनाओं का आदान प्रदान करना होगा, ऐसा करने पर ही हमले रुकेंगे और मुंबई हमलों के लिए ज़िम्मेदार लोगों के साथ न्याय हो सकेगा.'' भारत ने पाकिस्तान को कुछ ही दिन पहले मुंबई हमलों से जुड़े सबूत भेजे हैं लेकिन पाकिस्तान ने इसे ख़ारिज कर दिया है. अमरीका का कहना है कि दोनों देशों का एकमात्र दुश्मन हिंसक चरमपंथी हैं न कि दोनों देश एक दूसरे के दुश्मन हैं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
भारत ने पाकिस्तान को सबूत सौंपे: प्रणव05 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
सबूत पुख़्ता, तो कार्रवाई होगी: पाकिस्तान05 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'पाकिस्तानी को हमलों की जानकारी थी'05 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
चिदंबरम सबूतों के साथ अमरीका जाएंगे03 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी01 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
'तनाव बढ़ाने वाला कोई काम नहीं किया'30 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
जनरल कयानी ने शांति की अपील की29 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तान को कोई अल्टीमेटम नहीं: प्रणव28 दिसंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||