|
सारा पेलिन नानी बनीं
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
अलास्का की गवर्नर और उप राष्ट्रपति पद की पूर्व प्रत्याशी सारा पेलिन की 18 वर्षीय बेटी ब्रिस्टल पेलिन ने बेटे को जन्म दिया
है.
पीपल मैगज़ीन की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रिप एस्टन मिशेल जॉन्स्टन का जन्म रविवार को हुआ और जन्म के वक्त उनका वज़न 3.3 किलोग्राम था. पेलिन के ऑफ़िस ने इसे पारिवारिक मामला कहते हुए इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. बच्चे के पिता लेवी जॉन्स्टन एक प्रशिक्षु इंजीनियर हैं जो पिछले तीन सालों से ब्रिस्टल के ब्वायफ्रेंड रहे हैं. कहा जा रहा है कि वे अपने बच्चे का इंतज़ार कर रहे थे. लोगों ने पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि माँ और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं. रूढ़िवादी अलास्का की गवर्नर और पाँच बच्चों की माँ सारा पेलिन ने रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी पुख्ता हो जाने के कई दिनों बाद इस बात की घोषणा की थी कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती है.
उस वक़्त रूढ़िवादी विचारधारा वाली और गर्भपात विरोधी पेलिन ने एक बयान में कहा था कि उनकी बेटी बच्चे को जन्म देगी और उसके बाद विवाह करेगी. पेलिन और उनके पति टॉड ने कहा, "ब्रिस्टल और उनके बच्चे के पिता शादी करेंगे और वे जल्दी ही बच्चे को पालने के दौरान आने वाली मुश्किलों को समझेंगे." ब्रिस्टल और लेवी 2009 में विवाह करने की योजना बना रहे हैं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
पेलिन के साथ हुई मज़ेदार शरारत02 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
अमरीकी चुनाव और महिलाएँ29 अक्तूबर, 2008 | पहला पन्ना
पेलिन के 'मेकअप' बजट की है ख़ासी चर्चा24 अक्तूबर, 2008 | पहला पन्ना
पेलिन ने क़ानून का उल्लंघन किया: रिपोर्ट11 अक्तूबर, 2008 | पहला पन्ना
'ओबामा के चरमपंथियों से संबंध'05 अक्तूबर, 2008 | पहला पन्ना
पेलिन का निशाना बने ओबामा 04 सितंबर, 2008 | पहला पन्ना
सारा पेलिन की बेटी गर्भवती02 सितंबर, 2008 | पहला पन्ना
सारा पेलिन मैकेन की 'रनिंग मेट' होंगी29 अगस्त, 2008 | पहला पन्ना
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||