BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 25 नवंबर, 2008 को 07:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ओबामा का वादा, बाज़ार थोड़ा संभले
 
ओबामा
ओबामा अमरीकी मूलभूत ढ़ांचे में निवेश कर 25 लाख अमरीकी नौकरियाँ पैदा करना चाहते हैं
अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए बराक ओबामा के अर्थव्यवस्था को मंदी से बाहर निकालने के वादे के बाद सोमवार को अमरीकी और मंगलवार को एशियाई बाज़ार संभले है.

ओबामा ने वादा किया है कि वे राष्ट्रीय मूलभूत ढ़ांचे में निवेश कर 25 लाख अमरीकी नौकरियों को बचाना और पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा है कि मंदी के दौर से गुज़र रही अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर के पैकेज का झटका दिया जाएगा.

मंगलवार के एशिया में यूरोप-अमरीका के शेयर बाज़ारों के सोमवार के सुधार की झलक दिखाई दी. जापान का निक्केई सूचकांक पाँच प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुआ और यही रुझान कई अन्य शेयर बाज़ारों में भी नज़र आया.

हॉंगकॉंग में सुबह के कारोबार में सूचकांक तीन प्रतिशत ऊपर दिखा जबकि दक्षिण कोरिया का सूचकांक पहले घंटे में ही पाँच प्रतिशत से ज़्यादा चढ़ा. सिंगापुर और फ़िलिपींस के शेयर बाज़ार भी कुछ संभले.

शंघाई से बीबीसी संवाददाता का कहना है कि सिटीग्रुप के लिए अमरीकी सरकार ने जो पैकेज की घोषणा की है, उससे अनेक जगहों पर लोगों ने चैन की सांस ली है.

पर्यवेक्षकों का कहना है कि सोमवार को ब्रितानी सरकार की 30 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा से भी बाज़ार में रुख़ बदला है चाहे यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं के बारे में अभी भी चिंता बरकरार है.

भारतीय शेयर बाज़ार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सूचकांक में मंगलवार सुबह लगभग 279 अंकों का उछाल आया और वह 9182 अंकों तक जा पहुँचा लेकिन उसके बाद उसमें फिर गिरावट आई, आख़िरकार बाज़ार नौ हज़ार के स्तर पर नहीं रुक सका.

मंगलवार को जब कारोबार बंद हुआ तो बीएसई का सेंसेक्स 8695 पर बंद हुआ.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
ईरान ने अमरीका को बधाई दी
06 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
कीनिया में अब कई 'ओबामा' पैदा हुए
06 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
'अमरीका में बदलाव आ गया है...'
05 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
किनके समर्थन से जीते ओबामा..
05 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
क्या अमरीका की छवि बदलेगी?
05 नवंबर, 2008 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>