BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 25 अक्तूबर, 2008 को 06:21 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पेलिन ने आरोपों पर अपना पक्ष रखा
 
सारा पेलिन दो वर्ष पहले अलास्का की गवर्नर चुनी गईं थीं
अमरीका में उपराष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार सारा पेलिन ने अलास्का प्रांत के गवर्नर के रूप में पद के कथित दुरुपयोग के मामले में शपथ उठाकर बयान दिया है.

हाल में अलास्का की असेंबली की एक स्वतंत्र रिपोर्ट में कहा गया था उन्होंने गवर्नर के पद का दुरुपयोग करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी को पद से बर्खास्त किया था.

उन पर आरोप है कि उन्होंने अलास्का के नागरिक सुरक्षा आयुक्त वॉलटर मोनेगन को एक व्यक्तिगत रंजिश के मामले में पद से बर्खास्त किया था.

आरोपों का खंडन किया

अपने ख़िलाफ़ लगे आरोपों का जवाब देने के लिए वे एक स्वतंत्र जाँचकर्ता से मिली हैं.

 मैंने पाया कि गवर्नर सारा पेलिन ने अलास्का के संविधान के नैतिकता क़ानून 39.52.11 (ए) के तहत अधिकारों का उल्लंघन किया
 
जाँचकर्ता

पेलिन ने लगातार कहा है कि अधिकारी को बर्खास्त करने में उन्होंने अपने अधिकारक्षेत्र से बाहर जाकर काम नहीं किया.

इससे पहले हुई जाँच में ये पाया गया था कि उन्होंने अपने अधिकारों का अनैतिक इस्तेमाल किया लेकिन नागरिक सुरक्षा आयुक्त वॉलटर मोनेगन को बर्खास्त करने का उन्हें क़ानूनी अधिकार था.

'नैतिकता क़ानून का उल्लंघन'

जाँच करने वाली असेंबली की समिति ने सारा पेलिन को राज्य के नैतिकता क़ानून के उल्लंघन का दोषी पाया था.

जाँचकर्ता स्टीव ब्रांचफ़्लावर ने 263 पन्ने की रिपोर्ट में कहा था, "मैंने पाया कि गवर्नर सारा पेलिन ने अलास्का के संविधान के नैतिकता क़ानून 39.52.11 (ए) के तहत अधिकारों का उल्लंघन किया."

लेकिन पेलिन ने उस समय भी किसी तरह की ग़लत कार्रवाई का खंडन किया था है और उनके समर्थकों का कहना था कि आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. उनके वकील का कहना था कि रिपोर्ट किसी निर्णय पर नहीं पहुँची थी.

 
 
जो बिडन (फ़ाईल फ़ोटो) बराक के साथी बाइडन
बराक ओबामा ने जो बाइडन को अपना 'रनिंग मेट' चुन लिया है.
 
 
बराक ओबामा ऐतिहासिक दिन था वह
अमरीका के लिए ऐतिहासिक दिन था एक काले प्रत्याशी का अनुमोदन.
 
 
अमरीकी झंडा चुनाव:सवाल जवाब
अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े सवाल-जवाब. चुनाव नवंबर में होना है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>