BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 02 सितंबर, 2008 को 06:26 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
तूफ़ान गुस्ताव धीमा पड़ा
 
तूफ़ान गुस्ताव
समुद्री तूफ़ान की आशंका को देखते हुए न्यू ओरलिंस में विशेष इंतज़ाम किए गए हैं
समुद्री तूफ़ान गुस्ताव अमरीका के न्यू ओरलिंस पार करते-करते धीमा पड़ गया है लेकिन यह अपने साथ भारी बारिश और तेज़ हवाएँ लेकर आया है.

समुद्री तूफ़ान गुस्ताव का स्तर कम कर श्रेणी-एक कर दिया गया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र का जलस्तर बाद में भी बढ़ सकता है.

ऐसे ही एक तूफ़ान कटरीना ने वर्ष 2005 में न्यू ओरलिंस में भारी तबाही मचाई थी.

इस तूफ़ान के आने से पहले कोई बीस लाख लोग लूसियाना के तटीय इलाक़ों को खाली कर गए थे.

गुस्ताव ने कैरेबियन पार करते हुए कोई 90 लोगों की जानें ली थीं.

तूफ़ान का स्तर
स्तर 5- हवाएँ 155 मील/घंटा से ऊपर, लहरें 18 फ़ीट ऊंची
स्तर 4- हवाएँ 131-155 मील/घंटा, लहरें 13-17 फ़ीट ऊंची
स्तर 3- हवाएँ 111-130 मील/घंटा, लहरें 9-12 फ़ीट ऊंची
स्तर 2- हवाएँ 96-110 मील/घंटा, लहरें 6-8 फ़ीट ऊंची
स्तर 1- हवाएँ 74-95 मील/घंटा, लहरें 4-5 फ़ीट ऊंची
सूत्र-अमरीकी तूफ़ान केंद्र

गुस्ताव अपने साथ तेज़ हवाएँ और भारी बारिश लेकर आया है और संभावना है कि रात में वह पूर्वी टैक्सास पहुँच जाएगा, जहाँ कम से कम 20 इंच बारिश की संभावना जताई गई है.

बाढ़ सुरक्षा इकाई के प्रमुख कर्नल जेफ़ बेडली का कहना था,'' हम सावधान हैं पर आशावादी हैं... हमें उम्मीद है कि बाढ़ की नौबत नहीं आएगी.''

अमरीकी राष्ट्रपति बुश टेक्सास के ऑस्टिन शहर में डेरा जमाए बैठे हैं जो तूफ़ान के स्थल से लगभग 640 किलोमीटर दूर है. वे आपदा प्रबंधन की देखरेख कर रहे हैं.

उन्होंने आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से कहा,'' तूफ़ान अभी गुजरा नहीं है और अब भी ये गंभीर ख़तरा है.''

लेकिन उनका कहना था कि पिछले तूफ़ान कैटरीना की तुलना में इस बार आपदा प्रबंधन कहीं बेहतर हैं.

दो लाख आबादी वाले न्यू ओरलिंस शहर में केवल 10 हज़ार लोग रह गए हैं.

बीबीसी संवाददाता केविन कॉनोली न्यू ओरलिंस में हैं और उनका कहना है,'' पूरा शहर जैसे भुतहा जैसा नज़र आ रहा है. चौराहों पर लाल और हरी बत्तियाँ जल बुझ रही हैं लेकिन रास्तों पर आने जानेवाली कारें नहीं हैं.''

ग़ौरतलब है कि गुस्ताव ने कैरिबियाई द्वीपों में ज़बरदस्त तबाही मचाई है.

ये तूफ़ान जहाँ-जहाँ से गुज़र रहा है वहाँ तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है.

उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले कैटरीना तूफ़ान ने अमरीका के न्यू ओरलिंस में भारी तबाही मचाई थी.

कैटरीना तूफ़ान ने 2005 में 1800 लोगों की जान ले ली थी और अरबों डॉलर की संपत्ति को नुक़सान पहुँचाया था.

 
 
कैटरीना का क़हर कैटरीना का क़हर
कैटरीना तूफ़ान की विनाशलीला से अमरीका क्या पूरी दुनिया ही हिल गई.
 
 
बर्मा राहत के लिए बैठक
तूफ़ान प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 देशों की रंगून में बैठक होनी है.
 
 
तूफ़ानों का नामकरण
तूफ़ानों के नाम यूँ ही नहीं रखे जाते, उनके पीछे एक दिलचस्प प्रणाली है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कैटरीना ने ली लगभग एक हज़ार जानें
04 अक्तूबर, 2005 | पहला पन्ना
विल्मा से मैक्सिको में तबाही
22 अक्तूबर, 2005 | पहला पन्ना
700 लोगों के मारे जाने की आशंका
22 जून, 2008 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>