|
ऑस्ट्रेलिया में मर्दों का टोटा!
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
ऑस्ट्रेलिया में हुई नई जनगणना के विश्लेषण से पता चला है कि वहाँ औरतों की तुलना में मर्दों की संख्या में कमी आ रही है.
आँकड़े बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में मर्दों के मुक़ाबले महिलाओं की संख्या तक़रीबन एक लाख ज़्यादा है. तटीय इलाक़ों में स्थिति ज़्यादा ख़राब है. यहाँ पर महिलाओं का रूझान अच्छी नौकरियों और बेहतर ज़िंदगी की तरफ़ है जबकि बहुत सारे मर्द समुद्र पार चले गए हैं. तीस साल पहले पुरूषों से संबंधित प्रवासी नीतियों की वजह से यहाँ पुरूषों की संख्या बहुत अधिक थी. स्थिति में बदलाव उस समय आया जब हज़ारों ऑस्ट्रेलियाई नागरिक 20 से 30 साल की उम्र में घूमने या फिर काम करने के लिए विदेश चले गए. इससे लिंगानुपात में असुंतलन जैसी समस्या पैदा हो गई है जिसके दूरगामी दुष्परिणाम होंगे. उलट आँकड़े भी ऑस्ट्रेलिया के मुख्य शहरों में पुरूषों की संख्या कम होने के साथ अकेली रहने वाली महिलाओं के समूहों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है. जनसांख्यिकी विश्लेषक बर्नार्ड सॉल्ट का कहना कि नवयुवकों के विदेश जाने की प्रवृति अपना असर दिखा रही है. "अगर संयुक्त अरब अमीरात की जनगणना को देखें तो पता चलता है दुबई में रह रहे लगभग 12 हज़ार ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों में अधिकतर 25 से 35 साल के पुरूष हैं." लेकिन बड़े शहरों के बाहर स्थिति काफ़ी अलग है. यहाँ बड़ी संख्या में महिलाओं ने अच्छी नौकरी और शिक्षा के लिए महानगरों का रूख़ किया है और अपने पीछे एक ऐसा समुदाय छोड़ गईं हैं जिनमें नौजवान पुरूषों का आधिक्य है. उत्तरी क्वीसलैंड के शहर ग्लैंडन में एक महिला के अनुपात में 23 मर्द हैं. विश्लेषकों ने एक "लव-मैप" तैयार किया है जिससे पता चलता है कि किस तरह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अलग-अलग रहने वाली महिलाओं और पुरूषों के दल फैले हुए हैं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
घटता लिंग अनुपात एक कलंक: मनमोहन28 अप्रैल, 2008 | भारत और पड़ोस
अभी सिर्फ़ इश्तिहार है जेंडर बजटिंग07 मार्च, 2008 | कारोबार
असंतुलित लिंग अनुपात पर नया क़ानून25 अगस्त, 2007 | पहला पन्ना
देश भर की लड़कियाँ बिकती हैं हरियाणा में31 मार्च, 2006 | भारत और पड़ोस
जापान में महिला-पुरुष समानता योजना27 दिसंबर, 2005 | पहला पन्ना
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||