|
इसराइली प्रधानमंत्री देंगे इस्तीफ़ा
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
इसराइल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने कहा है कि वो अब से दो महीने बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे क्योंकि उनके ख़िलाफ़ लगे
भ्रष्टाचार के आरोपों से उनका परिवार बेहद दुखी है.
अपनी बेगुनाही साबित करने की प्रतिबद्धता जताते हुए ओल्मर्ट ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी कदीमा पार्टी 17 सितंबर को होने वाले पार्टी के आंतरिक चुनावों में जैसे ही नया नेता चुन लेगी वो अपना पद त्याग देंगे. ओल्मर्ट के ख़िलाफ़ एक बिजनेस मैन से पैसे लेने के मामले में पुलिस जांच चल रही है. कहा जाता है कि ओल्मर्ट ने 2006 में अमरीकी व्यवसायी मोरिस तलांस्की से लाखों रुपए का डोनेशन लिया था जिसका इस्तेमाल उन्होंने मंहगे सामान खरीदने में किया. बीबीसी के यरुशलम संवाददाता वायर डेविस के अनुसार ओल्मर्ट पर अपनी ही पार्टी का दबाव है और यह स्पष्ट हो चुका है कि अगर वो 17 सितंबर को पार्टी के चुनावों में खड़े होते तो उन्हें हार का मुंह देखना पड़ता. कई जानकारों का मानना है कि ओल्मर्ट की कमज़ोर राजनीतिक स्थिति का असर फ़लस्तीनी प्रशासन के साथ शांति प्रक्रिया पर भी पड़ रहा है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के तौर पर ओल्मर्ट के कार्यकाल के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के कम से कम छह आरोप लगे हैं. ओल्मर्ट का कहना है कि इन आरोपों के कारण लोग उनके परिवार को काफ़ी परेशान कर रहे हैं. हालांकि उनका कहना था कि उन्हें ऐसे देश का प्रधानमंत्री बनने में गर्व है जहां प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ भी जांच होती है. उधर ओल्मर्ट का स्थान लेने के लिए कदीमा पार्टी और मंत्रियों में होड़ लगी है लेकिन कहा जा रहा है कि विदेश मंत्री ज़िपी लिवनी इस दौड़ मे सबसे आगे हैं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
फ़लस्तीनियों के लिए कर राशि जारी होगी24 दिसंबर, 2006 | पहला पन्ना
पश्चिमी तट में रियायतों की घोषणा25 दिसंबर, 2006 | पहला पन्ना
लेबनान युद्ध पर ओल्मर्ट की आलोचना30 अप्रैल, 2007 | पहला पन्ना
ओल्मर्ट के इस्तीफ़े की मांग तेज़02 मई, 2007 | पहला पन्ना
ओल्मर्ट के ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन तेज़03 मई, 2007 | पहला पन्ना
एहुद ओल्मर्ट पर भ्रष्टाचार के आरोप08 मई, 2008 | पहला पन्ना
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||