BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 16 जुलाई, 2008 को 17:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अमरीका में भी महँगाई की मार
 
अमरीका मंहगाई
अमरीका में पिछले 26 वर्षों में इस साल सबसे तेज़ी से मंहगाई बढ़ी है
अमरीका में तेल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण मंहगाई की दर में पिछले एक वर्ष में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

पिछले 17 वर्षो में महँगाई की दर में यह सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है.

अधिकारियों के अनुसार मंहगाई की दर पिछले 26 वर्षों में सबसे अधिक तेज़ी से जून महीने में बढ़ी है.

जानकारों का कहना है कि मंहगाई की यह दर उम्मीद से कहीं ख़राब है और ऐसे समय में मंहगाई की दर बढ़ी है जब पहले से ही अमरीकी अर्थव्यवस्था की स्थिति ख़राब कही जा रही है.

अमरीका की आवासीय सेक्टर में धीमी प्रगति के कारण बैंकिंग प्रणाली पहले से ही दबाव में है.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को फेडरल रिजर्व के प्रमुख बेन बरनानके ने भी कहा था कि मंहगाई की दर बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं.

अब कई विश्लेषक कह रहे हैं कि अब सेंट्रल बैंक के लिए अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बहुत कम विकल्प बच रहे हैं.

टोरंटो में स्कोटिया कैपिटल के विश्लेषक स्टीफन मेलन कहते हैं, ‘ इस समय मार्केट में इतनी अनिश्चितता है कि बढ़ती मंहगाई के बावजूद ब्याज़ दरों में बढ़ोतरी नहीं की जा सकती.’

वाचोविया सिक्योरिटीज़ के गैरी थेयर भी मानते हैं कि फेडरल रिज़र्व के लिए कठिन परिस्थितियां सामने हैं.

वो कहते हैं कि मंहगाई बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था कमज़ोर है ऐसे में ब्याज़ दरें बढ़ाना मुश्किल है और बिना ब्याज़ दर बढ़ाए मंहगाई पर काबू करना आसान नहीं है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अमरीका में मंदी के नए संकेत
02 जुलाई, 2008 | कारोबार
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>