BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अगरबत्ती के धुएँ का कमाल!
 

 
 
अगरबत्ती के धुएँ का कमाल!
अगरबत्ती के धुएँ में कमाल भी होता है मगर...
मंदिरों में, गिरजों में, दरगाहों पर और घरों में लोग अगरबत्तियाँ जलाते हैं, लेकिन क्या अगरबत्ती से निकलने वाले धुएँ से प्रदूषण नहीं होता. यह पूछते हैं अदमापुर, गोपालगंज से फ़रीद आलम.

फ़रीद आलम साहब, हर प्रकार के धुंए से वातावरण प्रदूषित होता है, क्योंकि धुआँ गर्म वाष्प है जिसमें कार्बन के महीन कण होते हैं. लेकिन सवाल ये उठता है कि यह धुआँ किसका है और कितनी मात्रा में है. सुगंधित धुएँ का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है. मिस्र के प्राचीन मंदिरों में कई अनुष्ठानों में इसका प्रयोग होता था. बौद्ध और हिंदू मंदिरों में आज भी भारी संख्या में अगरबत्तियाँ या धूप आदि जलाई जाती हैं. रोमन कैथोलिक गिरजाघरों में भी इनका प्रयोग होता है. आमतौर पर अगरबत्तियाँ प्राकृतिक सामग्री से बनाई जाती हैं जिनमें लकड़ी, फूल, पत्ती, फल, बीज, गोंद आदि शामिल हैं. कभी-कभी जानवरों से निकाले गए तत्व भी इस्तेमाल किए जाते हैं जैसे कस्तूरी. ये अपने आप में गुणकारी होते हैं लेकिन जब इन्हें भारी मात्रा में जलाया जाता है तो इनसे पैदा हुआ धुआँ नुक़सान कर सकता है. कुछ साल पहले ताइवान में एक अध्ययन हुआ था जिसके अनुसार ताइनन शहर के बौद्ध मंदिर की हवा के सैम्पल में प्रदूषण पैदा करने वाले तत्व, ट्रैफ़िक लाइट की हवा के सैम्पल से कहीं अधिक थे.

नई दिल्ली से संजीव ने पूछा है कि आँखों में कैटरैक्ट कैसे हो जाता है.

कैटरैक्ट या सफ़ेद मोतिया आँख के लैंस के धुंधले हो जाने को कहते हैं. आँख के सबसे आगे हिस्से में पुतली होती है और उसके अंदर एक कुदरती लैंस होता है. आमतौर पर उम्र के साथ-साथ हमारी आँख का यह लैंस धुंधला होने लगता है. लेकिन कैटरैक्ट के अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे मधुमेह रोग, चोट लगना या फिर लंबे समय तक पराबैंगनी किरणों को देखना. कैटरैक्ट के ऑपरेशन में आँख में एक छोटा सा 2.5 मलीमीटर की काट की जाती है और फिर उसमें प्रोब डालकर लैंस को पहले तोड़ा जाता है और बाहर की तरफ़ चूस लिया जाता है और उसकी जगह एक प्लास्टिक का लैंस फ़िट कर दिया जाता है.

यूरो मुद्रा
यूरो मुद्रा 1999 में प्रचलन में आई

कोटला पंजाब से नाएला पूछते हैं कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को किस जेल में शहीद किया गया था.

सन् 1928 में भारत की राजनैतिक स्थिति का जायज़ा लेने के लिए एक ब्रिटिश दल साइमन कमीशन भारत आया. भारत के राजनीतिक दलों ने इसका कड़ा विरोध किया. जब कमीशन लाहौर पहुँचा तो लाला लाजपत राय ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिसमें लाला लाजपत राय को गंभीर चोटें आईं और बाद में उनका निधन हो गया. भगत सिंह ने यह सब अपनी आँखो देखा था और बदला लेने का प्रण किया. उन्होंने राजगुरू, जय गोपाल और सुखदेव के साथ मिलकर पुलिस प्रमुख को मारने का षडयंत्र बनाया गया लेकिन जय गोपाल ने ग़लती से पुलिस उपाधीक्षक जे पी सौन्डर्स की तरफ़ इशारा कर दिया और भगत सिंह ने गोली चला दी. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फाँसी पर लटका दिया गया.

यूरो मुद्रा का प्रचलन कब शुरू हुआ और कितने देशों ने यह मुद्रा ग्रहण कर ली है. यह सवाल भेजा है सेड़िया सांचोर से तुलसाराम पटीर ने.

यूरो मुद्रा इस समय 15 यूरोपीय देशों ने ग्रहण कर रखी है, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड्स, पुर्तगाल, स्लोवेनिया और स्पेन. इसे पहली जनवरी 1999 में विश्व बाज़ार में हिसाब-किताब की मुद्रा के रूप से शुरू किया गया था और सिक्कों और नोटों के रूप में यह मुद्रा पहली जनवरी 2002 से शुरू हुई.

देवरिया उत्तर प्रदेश से विनय कुमार पूछते हैं कि क्या चंद्रमा में गुरुत्वाकर्षण है और यदि है तो कितना.

चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है. चंद्रमा का आकार पृथ्वी से एक चौथाई से कुछ अधिक है. उसमें गुरुत्वाकर्षण तो है लेकिन क्योंकि उसका आकार पृथ्वी की अपेक्षा बहुत कम है इसलिए उसका गुरुत्वाकर्षण भी पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का छठा हिस्सा है.

एक प्रकाश वर्ष में कितने दिन होते हैं. यह जानना चाहते हैं शिलाँग से मुकुंद लाल देव.

प्रकाश वर्ष माप की एक इकाई है. प्रकाश से अधिक तीव्र गति किसी की नहीं. अगर मीट्रिक प्रणाली के आधार पर प्रकाश की गति मापी जाए तो वह 29 करोड़ 97 लाख 92 हज़ार 458 मीटर प्रति सैकेंड है. एक साल में प्रकाश जो दूरी तय करता है उसे प्रकाश वर्ष कहते हैं और यह दूरी है 94 खरब 60 अरब 73 करोड़ 4 लाख 72 हज़ार 580 किलोमीटर. तारों की दूरी को मापने के लिए प्रकाश वर्ष का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि वे इतनी दूर हैं कि इस दूरी को किलोमीटरों में मापना संभव नहीं.

 
 
भारत या इंडिया? भारत या इंडिया?
भारत का एक नाम इंडिया भी है. जानना चाहेंगे कि कैसे पड़ा यह नाम?
 
 
भारतीय तिरंगा तिरंगा किसने बनाया?
क्या आप जानना चाहेंगे कि भारतीय तिरंगा किसने और कब बनाया?
 
 
सूरज धूप का असली रंग?
धूप सफ़ेद क्यों नज़र आती है जबकि उसमें अनेक रंग होते हैं. क्या है यह पहेली?
 
 
छींक अक्सर नाक में दम कर देती है आप छींके तो...
छींक कभी-कभी नाक में दम कर देती है लेकिन यह आती ही क्यों है...
 
 
पैदल चलना सेहत के लिए अच्छा है कितने क़दम चले
स्वस्थ रहने के लिए रोज़ाना दस हज़ार क़दम चलना चाहिए लेकिन गिनें कैसे...
 
 
मच्छर एक मच्छर...
इंसान को बेचैन करने की ताक़त रखने वाले मच्छर की आख़िर नस्ल क्या है.
 
 
पृथ्वी पृथ्वी घूमने से...
पृथ्वी घूमने का अनुभव क्यों नहीं होता और छठी इंद्री कैसे जगाई जाती है...
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
ज़ोर देकर शराब पिलाने पर जुर्माना
07 मई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
आधी रात को सूरज का नज़र आना!
08 दिसंबर, 2007 | पहला पन्ना
हवा कैसे चलती है...
27 नवंबर, 2007 | पहला पन्ना
तितली की आँखें तो बड़ी मगर...
27 सितंबर, 2007 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>