BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 13 जून, 2008 को 11:35 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
व्यापार बढ़ा लेकिन क़दम छोटे-छोटे
 

 
 
दक्षिण अफ़ीकी नृत्य
भारत के साथ दक्षिण अफ़्रीका का कारोबार पाँच सौ करोड़ अमरीकी डॉलर के पास पहुँच गया है
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच भारत की आज़ादी के पहले से व्यापार संबंध थे पर यहां की सरकार की रंगभेद नीति के कारण भारत ने 1948 में दक्षिण अफ़्रीका से सभी रिश्ते तोड़ दिए थे.

यहां लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना के साथ ही 1994 में रिश्ते फिर गर्माए और फिर क्या था, छोटे-बड़े व्यापारी यहां आने लगे. जैसै जोहान्सबर्ग के फोर्ड्सबर्ग के मोहम्मद ज़ुबैर.

वे कहते हैं, "मै 2004 में गुजरात से आया. मै यहां चिकन टिक्का बेचता हूँ और मेरी एक नकली गहनों की भी दुकान भी है. कमाई अच्छी है."

और टाटा समूह, रैनबैक्सी, महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों ने भी यहां क़दम रखा. दोनों देशों के बीच व्यापार 180 करोड़ अमरीकी डॉलर से वर्ष 2001-02 में शुरु हुआ जो 2006-07 में 470 करोड़ अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया.

सोना, हीरे जवाहरात एल्युमिनियम, जैविक रसायन भारत भारत यहाँ से ख़रीदता है तो इस्पात, लोहे, मशीन, गाड़ियां और दवाइयां जैसी चीज़ें दक्षिण अफ़्रीका को बेचता है.

धीरे-धीरे बदलाव

दक्षिण अफ़्रीका ने भारत में अपने ब्रांड को बेचने के लिए अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग काउंसिल का दफ़्तर खोला है.

प्रशिक्षित लोगों की कमी...
 यहां वैसे कोई दिक़्क़त नहीं है पर प्रशिक्षित लोगों की बहुत कमी है. दक्षिण अफ़्रीका के रंगभेद के इतिहास ने शिक्षा पर असर डाला और लोग प्रशिक्षित नहीं हुए. हमें पहले लोगों को तैयार करना पड़ता है और कई बार बाहर से भी लोग लाने पड़ते हैं
 
अजय पांडे, नियोटेल के प्रबंध निदेशक

भारत में इसके प्रतिनिधि गोविन रेड्डी कहते है, "शुरू में भारतीय व्यापारियों ने पारंपरिक उद्योगो में धन लगाया. फिर उन्होंने नए धंधों में हाथ डाला. आज आप जोहान्सबर्ग में भारत से आयातित पॉंम्फ़्रेट और झींगा मछली खा सकते है. यानी बदलाव धीरे-धीरे आ रहा है"

और आप इस बदलाव को टाटा समूह के व्यापार से आँक सकते है.

टाटा यहाँ फ़ेरोक्रोम प्लांट चलाता है, बसें बनाता हैं, गाड़ियों का उत्पादन करना चाहता है और अब टेलीकॉम क्षेत्र में नियोटेल के ज़रिए भी दाख़िल हो गया है.

नियोटेल के प्रबंध निदेशक अजय पांडे कहते है कि मुश्किल ज़्यादा नहीं है पर प्रशिक्षित लोगों की कमी ज़रुर है.

पांडे बताते हैं, "यहां वैसे कोई दिक़्क़त नहीं है पर प्रशिक्षित लोगों की बहुत कमी है. दक्षिण अफ़्रीका के रंगभेद के इतिहास ने शिक्षा पर असर डाला और लोग प्रशिक्षित नहीं हुए. हमें पहले लोगों को तैयार करना पड़ता है और कई बार बाहर से भी लोग लाने पड़ते हैं.

भ्रष्टाचार ज़्यादा नहीं

भ्रष्टाचार की समस्या उतनी नहीं है. जहां तक काम में आसानी का सवाल है, भारत से यहाँ आसान है व्यापार करना.

निवेश, जिससे लोग न हों नाराज़...
 मुझे लगता है कि दक्षिण अफ़्रीका सरकार भारत और चीन के साथ व्यापार में बहुत फूँक-फूँक के क़दम रख रही है. सरकार ऐसे निवेश का स्वागत कर रही है जो 2010 के विश्व कप फुटबाल तक देश की प्रगति में मददगार हो और आम आदमी को नाराज़ भी न करे
 
सोफिया लियु, हुआ वे टेक्नोलॉजी की ब्रांड मैनेजर

आप नीति निर्धारकों से फ़ोन उठा कर बात कर सकते हैं जो भारत में नहीं हो पाता. पर यहां अपराध एक बड़ी समस्या है.

केजीके डायमंड ने यहाँ 400 करोड़ का निवेश किया है. कंपनी डी बीयर्स की साइट होल्डर है और कंपनी के वित्त निदेशक सुनील अग्रवाल कहते हैं कि उनके लिए सुरक्षा का मसला सबसे अहम है.

उनकी ईमारत को उन्होंने जेल से भी ज़्यादा सुरक्षा घेरा दे रखा है. साथ ही हीरा के खदानों के केवल दोहन की प्रथा भी कंपनी तोड़ने की कोशिश कर रही है.

अग्रवाल कहते हैं, "हम यहां कटिंग, पॉलिशिंग सब करते है. हमारा मानना है कि आप तभी मुनाफ़ा कमा सकते हैं जब आप समाज को कुछ दें."

वे बताते हैं, "हमने कई लोगों को हीरे तराशने जैसे काम सिखाए हैं. हमारे यहां कुछ काली अफ़्रीकी महिलाएँ पहले झाड़ू लगाती थीं लेकिन आज क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर बन गई हैं."

चीनी कंपनियाँ भी

भारत ही नहीं, चीन के उघोग भी यहां तेज़ी से जगह बना रहे हैं. सोफिया लियु, हुआ वे टेक्नोलॉजी की ब्रांड मैनेजर हैं.

जोहान्सबर्ग
दक्षिण अफ़ीका की तीस-चालीस कंपनियों ने भारत में भी निवेश किया है

लियु का मानना है कि व्यापार के लिए यहां के समाज को समझना ज़रूरी है. यहां ग़रीब-अमीर का फ़ासला बहुत गहरा है और आप को तय करना होता है कि आप का ध्येय क्या है.

वे कहती हैं, "मुझे लगता है कि दक्षिण अफ़्रीका सरकार भारत और चीन के साथ व्यापार में बहुत फूँक-फूँक के क़दम रख रही है. ख़ास तौर पर ऐसे माहौल में, जब विदेशियों पर हमले हुए हैं. सरकार ऐसे निवेश का स्वागत कर रही है जो 2010 के विश्व कप फुटबाल तक देश की प्रगति में मददगार हो और आम आदमी को नाराज़ भी न करे."

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के व्यापार का अध्ययन कर रहे अर्थशास्त्री स्टीफन गेल्ब कहते हैं कि व्यापार के लिए समय सही है.

उनका कहना है, "दक्षिण अफ़्रीका की तीस-चालीस कंपनियों ने भारत में निवेश किया है. लेकिन भारत भी इन कंपनियों के लिए नया है, इसलिए छोटे-छोटे कदम उठाए जा रहे है."

फिर बॉलीवुड का टशन, पर्यटन की रेस और क्रिकेट का जुनून भी तो है दोनों देशों की आपसी समझ बढ़ाने के लिए.

 
 
नाइजीरिया के लोग नाइजीरिया में भ्रष्ट्राचार
नाइजीरिया में फैले भ्रष्ट्राचार की पड़ताल कर रही हैं बीबीसी संवाददाता रूपा झा
 
 
जोहान्सबर्ग का व्यापारिक केंद्र रिश्तों में गर्माहट
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के रिश्तों में गर्माहट लाने की कोशिश शुरू हो गई है.
 
 
नाइजीरिया की महिला साइज़ ज़ीरो नहीं चलेगा
नाइजीरिया की महिलाएँ खाते-पीते घरों की लगती हैं. रूपा झा की डायरी...
 
 
दक्षिण अफ़्रीका सोने के शहर में...
कैसे सोने की खदानों ने बदल दिया दक्षिण अफ़्रीका के जोहानेसबर्ग शहर को...
 
 
कीनिया में भारतीय रेस्तरां हर क्षेत्र में भारतीय
कीनिया की राजधानी नैरोबी में हर क्षेत्र में भारतीय दिखाई पड़ते हैं.
 
 
संजय शाह सब कुछ है हवाई अड्डा
आठ महीनों से हवाई अड्डे पर रह रहे संजय अभी किसी देश के नागरिक नहीं हैं.
 
 
कीनिया कीनिया डायरी
बीबीसी संवाददाता ने पाया कि कीनिया में भारत जैसी ही अमीर-ग़रीब की खाई है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
प्यार और अपनेपन का शहर अबुजा
10 जून, 2008 | पहला पन्ना
कीनिया में प्रदर्शन और झड़पें
17 जनवरी, 2008 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>