|
दुबई में छह भारतीयों की मौत
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
संयुक्त अरब अमीरात के अजमन शहर में एक निर्माणाधीन होटल की छत ढहने से छह भारतीय श्रमिकों की मौत हो गई.
ये श्रमिक सोमवार को अजमन स्थित होटल के तलघर की छत में हो रहे रिसाव को ठीक करने गए थे. पुलिस ने पहला शव सोमवार सुबह हुई इस दुर्घटना के 16 घंटों के बाद निकाला. उस समय तक मलबे में गिरा कंक्रीट काफ़ी कठोर हो गया था और शव को निकालने में बड़ी मुश्किल हुई. स्थानीय समाचार पत्र ‘गल्फ़ न्यूज़’ का कहना है कि ये सभी श्रमिक सिडको जनरल कांट्रेक्टिंग नामक कंपनी के साथ काम करते थे जो अजमन में लगूना बीच होटल का निर्माण करवा रही है. पुलिस सोमवार तक इन श्रमिकों की नागरिकता के बारे में नहीं बता पाई थी. इमारत में कार्यरत एक प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया कि सोमवार को हुए इस हादसे के समय सात भारतीय मज़दूर काम कर रहे थे जिनमें से छह पंजाब के और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. पहचान नहीं प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इमारत की छत के अचानक ढह जाने से मलबे में दब कर छह मजदूरों की मौत हो गई. ये सभी श्रमिक 25 वर्ष से कम उम्र के थे. दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से अभी तक मृतकों की शिनाख़्त नहीं हो पाई है.
पुलिस के अनुसार राहत दल, पुलिस और नागरिक रक्षा दल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और खोजी कुत्तों की मदद से लगातार मलबे में दबे शवों की तलाश कर रहे हैं. अजमन के पुलिस प्रमुख कर्नल अली अलवान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सिडको कंपनी के सभी अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने छह श्रमिकों के मारे जाने की पुष्टि की हैं. कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि जब कंक्रीट डाला जा रहा था तब रिसाव का पता लगा और उन्होंने श्रमिकों को नीचे जाकर देखने के लिए कहा. इसी बीच मिनटों में सब कुछ ख़त्म हो गया. श्रमिकों के अनुसार इससे पहले भी पिछले दो सालों से चल रहा इस होटल का निर्णाण दो बार रोका जा चुका है. राहतकर्मियों का कहना है कि जब तलघर से शव नहीं निकाले जा सके तो क्रेन बुलाई गई लेकिन क्रेन भी कंक्रीट का मलबा साफ नहीं कर पाई. ऐसे में शवों को निकालने का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है. पुलिस के अनुसार, एक घायल श्रमिक को इलाज के लिए ख़लीफ़ा अस्पताल भेजा गया है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
दुबई में पुल टूटने से सात की मौत08 नवंबर, 2007 | पहला पन्ना
दुबई में 159 मज़दूर हिरासत में31 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
यूएई में प्रवासी कामगारों का शोषण13 नवंबर, 2006 | पहला पन्ना
दुबई कंपनी का कारोबार स्थानांतरण10 मार्च, 2006 | पहला पन्ना
दुबई में होगी सबसे ऊँची इमारत09 अगस्त, 2005 | पहला पन्ना
दुबई के मजबूर भारतीय मजदूर10 फ़रवरी, 2005 | पहला पन्ना
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||