|
चीन में बर्फ़बारी से करोड़ों प्रभावित
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
चीन में पिछले 50 साल में हो रही सबसे भीषण बर्फ़बारी को देखते हुए सरकार ने लोगों को आगाह किया है कि आने वाले दिनों में और ख़राब
मौसम का सामना करना पड़ सकता है.
बर्फ़बारी से लगभग दस करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और सरकार ने राहत कार्यों के लिए तीन लाख सैनिकों और लगभग दस लाख अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मदद के लिए तैनात किया है. मध्य और दक्षिणी चीन पिछले तीन हफ़्ते से चल रही बर्फ़बारी से बुरी तरह प्रभावित हैं. मौसम विभाग का कहना है कि प्रभावित इलाक़ों में अभी कई और दिन बर्फ़बारी और बारिश हो सकती है. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों की कमी हो सकती है क्योंकि फ़सलें तबाह हो गई हैं. कई शहरों में बिजली नहीं है. कई सड़कें, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे बंद पड़े हैं.
ख़राब मौसम के कारण पहले ही क़रीब 54 अरब युआन का नुकसान हो चुका है. मृतकों की संख्या चीनी अख़बार चायना डेली के मुताबिक प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने अपने मंत्रिमंडल की एक बैठक में कहा है, "अभी सबसे मुश्किल घड़ी टली नहीं है और स्थिति अब भी बहुत गंभीर है." अधिकारियों का कहना है कि आपात स्थिति का सामना करने के लिए चिकित्सा दल दो लाख बीमार और घायल लोगों का इलाज कर रहे हैं और साठ लोग मारे गए हैं. लेकिन बीबीसी के चीन संपादक शिरॉंग चेन का कहना है कि मृतकों और घायलों की संख्या इससे कहीं अधिक होने की संभावना है और सरकार लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है कि स्थिति नियंत्रण में है.
देश के ग्वांगज़ू प्रांत में लोगों ने रात बर्फ़बारी के बीच कड़ाके की ठंड और बारिश के दौरान खुले में गुज़ारी. बीबीसी के डेनियल ग्रिफ़िथ का कहना है कि सरकार ने लोगों के लिए शर्णार्थी शिविर बनाए हैं लेकिन वे इतने बड़े नहीं हैं कि उसमें लाखों लोगों के जगह मिल पाए. इनमें बहुत से लोग ऐसे हैं जो ग़रीब मज़दूर हैं और चीन के नव वर्ष के दिन घर जाना चाहते हैं लेकिन रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों पर फँसे हुए हैं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
पूर्वोत्तर अमरीका में बर्फ़ीला तूफ़ान12 फ़रवरी, 2006 | पहला पन्ना
जापान में बर्फ़बारी से 63 की मौत08 जनवरी, 2006 | पहला पन्ना
चीन में गर्मी के बाद अब ठंड का रिकॉर्ड06 जनवरी, 2006 | पहला पन्ना
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||