|
'चरमपंथी नेटवर्क' में 14 गिरफ़्तारियाँ
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
स्पेन में कथित इस्लामी चरमपंथी नेटवर्क से संबध रखने के संदेह में 14 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जिनमें 12 पाकिस्तानी और
दो भारतीय हैं.
स्पेन पुलिस ने कहा है कि बार्सिलोना में कुछ छापे मारे गए जिनमें बम से संबंधित कुछ सामग्री बरामद की गई और उसी सिलसिले में इन 14 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. स्पेन के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्री अल्फ्रेडो पेरेज़ रूबलकाबा ने कहा है कि गिरफ़्तार किए गए संदिग्ध लोगों में 14 पाकिस्तानी और दो भारतीय हैं. स्थानीय मीडिया की ख़बरों में कहा गया है कि स्पेन की गुप्तचर एजेंसी ने फ्रांस, ब्रिटेन और पुर्तगाल को चेतावनी दी थी कि एक आतंक सेल किसी हमले की तैयारी कर रहा है. ये गिरफ़्तारियाँ ऐसे मौक़े पर की गई हैं जब पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ यूरोप के दौरे हैं. ख़तरा स्पेन के सिविल गार्ड ने नेशनल इंटेलीजेंस सेंटर (सीएनआई) के साथ मिलकर यह अभियान चलाया था जिसमें इन 14 संदिग्ध लोगों को गिरफ़्तार किया गया. इस तलाशी अभियान के दौरान अनेक स्थानों पर छापे मारे गए और इन छापों के दौरान अधिकारियों ने कुछ कंप्यूटर और ऐसी सामग्री बरामद की जिनसे विस्फोटक बनाए जा सकते हैं. ताज़ा समाचार मिलने तक ये अभियान चलाए जा रहे थे और कहा गया है कि इस मामले में कुछ और गिरफ़्तारियाँ हो सकती हैं.
मंत्री रूबलकाबा ने कहा कि छापों के दौरान मिले सबूतों से समझ में आता है कि "सुरक्षा बलों की भेंट ऐसे चरमपंथी इस्लामी गुट से हुई जो महत्वपूर्ण रूप से संगठित है और जो वैचारिक चरमपंथी स्तर से कुछ आगे बढ़ गया है." उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह गुट "ऐसी सामग्री जुटाने की कोशिश कर रहा था जिससे विस्फोट बनाए जा सकें और फिर हिंसक कार्रवाई की जा सके." स्पेन के मैड्रिड में रेलगाड़ियों में मार्च 2004 में भीषण बम हमले हुए थे जिनमें 191 लोग मारे गए थे. उन बम धमाकों के सिलसिले में जिन 21 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है उनमें से ज़यादातर लोग ऐसे इस्लामी चरमपंथी गुट से संबंधित रहे हैं जो अल क़ायदा से प्रभावित रहे हैं, हालाँकि वे अल क़ायदा संगठन के सदस्य नहीं हैं. चुनावी मुद्दा स्पेन के प्रधानमंत्री होज़े लुई रोड्रीग्ज़ ज़पातेरो ने कहा है कि इस मामले में किसी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी कि ये लोग क्या योजना बना रहे थे. उन्होंने कहा, "हमें इस मामले में भी सतर्कता बरतने की ज़रूरत है, जैसाकि इस तरह के मामलों में होशियार रहने की सलाह दी जाती है कि इस गुट के इरादे क्या थे और यह गुट किस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है." मैड्रिड में बीबीसी संवाददाता स्टीव किंग्सटोन का कहना है कि स्पेन में दो महीने बाद यानी मार्च 2008 में आम चुनाव होने वाले हैं और उन चुनावों में देश की आंतरिक सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा होगा. मौजूदा सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी का कहना है कि उसकी सत्ता के चार साल की अवधि के दौरान 300 इस्लामी चरमपंथियों को गिरफ़्तार किया गया है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
मैड्रिड धमाकों में अनेक दोषी31 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
ग्यारह सितंबर के हमलावरों को सज़ा26 सितंबर, 2005 | पहला पन्ना
स्पेन सीमा पर सैकड़ों भारतीय हिरासत में27 अप्रैल, 2005 | पहला पन्ना
चौबीस 'आतंकवाद अभियुक्तों' पर मुक़दमा22 अप्रैल, 2005 | पहला पन्ना
मैड्रिड बम धमाकों को एक साल11 मार्च, 2005 | पहला पन्ना
स्पेन में धमकी के बाद बम फटे06 दिसंबर, 2004 | पहला पन्ना
स्पेन में पाकिस्तानी गिरफ़्तार 15 सितंबर, 2004 | पहला पन्ना
अमरीका ने स्पेन को फटकार लगाई19 अप्रैल, 2004 | पहला पन्ना
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||