BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 09 नवंबर, 2007 को 02:53 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ब्रिटेन और नीदरलैंड्स में बाढ़ का ख़तरा
 
टेम्स बैरियर
टेम्स बैरियर सहित कई बैरियरों को बंद कर दिया गया है
एक बड़े समुद्री तूफ़ान की वजह से ब्रिटेन और नीदरलैंड्स में बाढ़ का ख़तरा मंडरा रहा है. चेतावनी दी गई है कि यह हाल के दशकों की सबसे बड़ी बाढ़ हो सकती है.

अटलांटिक महासागर के नॉर्थ सी में उठे इस तूफ़ान के मद्देनज़र नीदरलैंड्स की पूरे समुद्र तट पर और ब्रिटेन के पूर्वी और उत्तरी तट पर बाढ़ की चेतावनी दी है.

नॉर्वे के समुद्री किनारे पर गैस प्लेटफ़ॉर्म को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा जर्मनी और डेनमार्क में भी आँधी की चेतावनी दी गई है.

इससे पहले 1953 में समुद्री तूफ़ान ने इन्हीं दोनों देशों में दो हज़ार से अधिक लोगों की जानें ली थीं.

उधर नीदरलैंड्स के परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि 1976 के बाद से पहली बार नॉर्थ सी में तूफ़ान की चेतावनी जारी की गई है.

रॉटरडम में नौपरिवहन को रोक दिया गया है और अधिकारियों ने यूरोप के सबसे बड़े बंदरगाह में प्रवेश पर नियंत्रण के लिए बनाए गए बैरियर को बंद करने की योजना बनाई है.

अगर ऐसा हुआ तो 1990 में इसके निर्माण के बाद से यह पहली बार होगा जब इस बैरियर को बंद किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि नीदरलैंड्स की एक तिहाई ज़मीन समुद्र तल से नीचे स्थित है.

उधर ब्रिटेन में टेम्स और डार्टफ़ोर्ड बैरियरों को बंद कर दिया गया है क्योंकि समुद्र में जलस्तर पाँच फ़ुट तक बढ़ने की चेतावनी दी गई है.

जर्मनी और डेनमार्क में 125 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से आँधी आने की चेतावनी दी गई है.

इसके चलते नॉर्व में भी तेल उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
चीन में ज़बरदस्त तूफ़ान
07 अक्तूबर, 2007 | पहला पन्ना
यूरोप में भारी तूफ़ान, 27 की मौत
18 जनवरी, 2007 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>