BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 15 मार्च, 2006 को 16:50 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मिलोसेविच का शव बेलग्रेड लाया गया
 
मिलोसेविच की तस्वीर के सामने उनकी एक समर्थक
स्लोबोदान मिलोसेविच की हेग में हिरासत के दौरान मृत्यु हो गई थी
पूर्व यूगोस्लाव राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच का पार्थिव शरीर हेग से सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड पहुँच गया है.

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उनका शव लोगों के दर्शनार्थ गुरूवार से बेलग्रेड में रखा जाएगा और शनिवार को उनके गृहनगर पोज़ारेवाक में उन्हें दफ़नाया जाएगा.

इससे पहले एक रूसी चिकित्सक ने भी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट की जाँच के बाद हॉलैंड के डॉक्टरों के समान कहा है कि मिलोसेविच की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई.

मगर रूसी विशेषज्ञों ने ये कहा है कि मिलोसेविच की मृत्यु को टाला जा सकता था.

रूस के बाकुलेव कार्डियो वैस्कुलर सेंटर के निदेशक लियो बोकेरिया ने हेग में पत्रकारों से कहा,"मेरा ये मानना है कि उनकी मौत को टाला जा सकता था क्योंकि उनकी जो स्थिति थी उसमें उनका इलाज दुनिया में कहीं भी हो सकता था".

इससे पहले मिलोसेविच के परिजनों ने उन्हें सर्बिया में ही दफ़नाने का फ़ैसला किया था.

बेलग्रेड जाएँगे परिजन

मिलोसेविच के पुत्र मार्को मिलोसेविच अपने पिता के शव को हासिल करने के लिए मास्को से हेग पहुँचे.

इसके बाद वे फिर मास्को चले गए जहाँ से वे अपनी माँ को लेकर सर्बिया जाएँगे.

स्लोबोदान मिलोसेविच की पत्नी मिरा मार्कोविच रूस में आत्म निर्वासन का जीवन बिता रही हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे सर्बिया लौटती हैं तो उनको धाँधली के आरोप में जेल भेजा जा सकता है.

लेकिन मंगलवार को सर्बिया की एक अदालत ने मिलोसेविच की विधवा मीरा मार्कोविच के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट पर अस्थाई रोक का आदेश दिया है.

इसके साथ ही रूस में निर्वासन में रह रहीं मीरा के अपने पति की अंत्येष्ठि में शामिल होने का रास्ता साफ़ हो गया.

पिछले शनिवार को हिरासत के ही दौरान 64 वर्षीय मिलोसेविच की मृत्यु हो गई थी.

पूर्व यूगोस्लाव नेता के ख़िलाफ़ युद्धापराध, मानवाधिकार के विरूद्ध अपराध और जनसंहार के आरोपों के 66 मामलों में सुनवाई चल रही थी.

लेकिन मिलोसेविच की मृत्यु के बाद न्यायाधिकरण ने औपचारिक तौर पर पूर्व यूगोस्लाव राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे मामले बंद कर दिए हैं.

 
 
मिलोसेविच का कार्यकाल
मिलोसेविच के राजनीतिक कार्यकाल के 13 महत्वपूर्ण वर्षों पर एक नज़र.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>