BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 12 मार्च, 2006 को 15:35 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
मिलोसेविच की मौत 'दिल के दौरे से हुई'
 
स्लोबोदान मिलोसेविच को श्रद्धांजलि
मिलोसेविच के ख़िलाफ़ पिछले साढ़े चार वर्षों से मुक़दमा चल रहा था
युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच का पोस्टमॉर्टम करने के बाद डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.

इससे पहले स्लोबोदोन मिलोसेविच के वकील ने कहा था कि यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी मौत से एक दिन पहले उन्हें ज़हर दिये जाने का डर जताया था.

स्लोबोदान मिलोसेविच के वकील ज़डेंको तोमैनोविक ने पत्रकारों को बताया कि मिलोसेविच ने 'ऐसी दवाएँ दिए जाने के बारे में शिकायत की थी जो टीबी जैसे बीमारियों' के लिए दी जाती हैं.

ज़डेंको तोमैनोविक ने मिलोसेविच की लिखावट में एक पत्र भी दिखाया जो रूसी विदेश मंत्री के नाम था.

तोमैनोविक ने मिलोसेविच का पत्र पढ़कर सुनाया, “ये लोग मुझे ज़हर देना चाहेंगे, मैं काफ़ी चिंतित हूँ.”

'अफ़वाह'

ज़हर देने के आरोप पर संयुक्त राष्ट्र युद्ध अपराध न्यायाधिकरण की मुख्य अभियोजक ने कहा था कि मिलोसेविच की आत्महत्या या ज़हर दिए जाने की बातें 'सिर्फ़ अफ़वाहें' हैं.

युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच ने अपना इलाज कराने के लिए रूस जाने की अनुमति माँगी थी लेकिन न्यायाधिकरण ने इसे मंज़ूरी नहीं दी थी.

मुख्य अभियोजक ने कहा है कि न्यायाधिकरण का फ़ैसला अपनी जगह सही था और उसे मिलोसेविच की मौत से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

आरोप

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में युद्ध अपराध के आरोपों का सामना कर रहे मिलोसेविच के परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनकी मौत के लिए न्यायाधिकरण ज़िम्मेदार है.

64 वर्षीय स्लोबोदान मिलोसेविच हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध प्राधिकरण की एक जेल कोठरी में शनिवार को मृत पाए गए थे.

मिलोसेविच उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियों से ग्रस्त थे.

उन पर पिछले चार से अधिक वर्षों से जनसंहार और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के आरोप में मुक़दमा चल रहा था और कुछ महीनों में इस मुक़दमे का फ़ैसला आने वाला था.

स्लोबोदान मिलोसेविच के बड़े भाई बोरिस्लाव मिलोसेविच ने आरोप लगाया है कि ट्राइब्यूनल ने स्लोबोदान मिलोसेविच को इलाज के लिए रूस भेजने से इनकार कर दिया इसलिए उनकी मौत के लिए ट्राइब्यूनल ही ज़िम्मेदार है.

लेकिन ट्राइब्यूनल ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि वह बंदियों की पूरी देखभाल करता है और ख़ासतौर से स्लोबोदान मिलोसेविच पर तो विशेष ध्यान दिया जा रहा था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मिलोसेविच मृत पाए गए
11 मार्च, 2006 | पहला पन्ना
आरोपों से मिलोसेविच का इनकार
31 अगस्त, 2004 | पहला पन्ना
मिलोसेविच की सुनवाई फिर टली
05 जुलाई, 2004 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>