BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 08 जनवरी, 2005 को 07:38 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
इराक़ सैन्य अभियानों की समीक्षा
 
अमरीकी सैनिक
कई अमरीकी सैनिक मारे जा चुके हैं इराक़ में
पेंटागन ने पुष्टि की है कि पूर्व रिटायर्ड जनरल गैरी लक से इराक़ में सैनिक अभियानों की समीक्षा के लिए कहा गया है.

यह ख़बर ऐसे समय में आई है जब एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा था कि अमरीकी सेना इराक़ में स्थायी रुप से 30 हज़ार सैनिक बढ़ाने की मांग कर सकती है.

अमरीकी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह कोई बड़ी बात नहीं और यह समीक्षा प्रक्रिया का एक हिस्सा भर है.

लेकिन रक्षा मंत्री डोनाल्ड रम्सफेल्ड ने जनरल लक से इराक़ी सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण पर भी ध्यान देने के लिए कहा है.

यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इराक़ से अमरीकी सैनिकों की वापसी तभी हो सकती है जब सुरक्षा का भार इराक़ी सैनिक उठा सकें लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका है.

सभी अभियानों की समीक्षा दर्शाती है कि इराक़ में सुरक्षा स्थिति बेहतर नहीं है.

अमरीकी सैनिक कमांडर स्वीकार कर रहे हैं कि इराक़ी सुरक्षा बलों का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. ये प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा है कि अमरीकी सैनिकों की संख्या में कटौती की जा सके.

इस समय इराक़ में डेढ़ लाख से अधिक अमरीकी सैनिक तैनात हैं.

सुरक्षा स्थिति बिगड़ रही है और संभवत इसी कारण इराक़ में स्थायी तौर पर 30 हज़ार सैनिक बढ़ाए जाने की मांग हो रही है.

सैनिकों की संख्या में अस्थायी तौर पर बढ़ोतरी हुई है लेकिन रम्सफेल्ड ने इसे स्थायी करने की घोषणा नहीं की है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>