bbc.co.uk navigation

यमन के अहम अल कायदा नेता की 'मौत'

 सोमवार, 10 सितंबर, 2012 को 21:06 IST तक के समाचार
साइद अली अल शिहरी

साइद अली अल शिहरी ने ग्वांतानामो से रिहा होने के बाद पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लिया था

यमन में सरकार का दावा है कि अरब प्रायद्वीप में अल कायदा के नाम से जाने जाते संगठन के दूसरा मुख्य नेता एक ऑपरेशन में मारा गया है.

यमन में रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार सेना ने साइद अली अल शिहरी नाम का नेता दक्षिणी यमन में एक अभियान में मारा गया है.

उस इलाके में सुरक्षा बलों और इस्लामी चरमपंथियों के बीच पिछल कई महीनों से भीषण जंग चल रही है.

हालाँकि इसके अलावा इस नेता की मौत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. यमन में आधिकारिक सूत्रों ने बीबीसी को बताया है इस नेता की मौत वादी आइन के हद्राम्वत इलाके में हुई.

लेकिन सैन्य सूत्रों ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

ग्वांतानामो से 2007 में रिहा हुए

यमन की सरकार की वेबसाइट के मुताबिक अल शिहरी सऊदी अरब के नागरिक हैं जिन्हें वर्ष 2007 में ग्वांतानामो बे से अमरीकी हिरासत के रिहा किया गया था.

वे पहले सऊदी अरब में एक पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरे लेकिन बाद में सुरक्षा बलों के मुताबिक यमन में जाकर अल कायदा के इस संगठन से जुड़ गए.

अमरीका ने अरब प्रायद्वीप में अल कायदा संगठन को अल कायदा की सबसे खतरनाक शाखा बताया है. वहाँ पर पहले कई ड्रोन हमले भी हुए हैं.

इस संगठन का गठन जनवरी 2009 में यमन और सऊदी अरब की दो अंतरराष्ट्रीय इस्लामी चरमपंथियों के नेटवर्क के विलय से हुआ था.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2013 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.