bbc.co.uk navigation

हैरी पॉटर के बाद अब जादू वयस्कों पर

 शुक्रवार, 24 फ़रवरी, 2012 को 13:51 IST तक के समाचार

हैरी पॉटर सीरीज की प्रसिद्द लेखिका जे के राउलिंग का नया उपन्यास व्यस्कों के लिए होगा

दुनिया भर के बच्चो के पसंदीदा काल्पनिक चरित्र हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग ने घोषणा की घोषणा की है कि जल्द ही वो व्यस्कों के लिए एक उपन्यास प्रकाशित करने जा रही हैं.

ये पुस्तक पूरे विश्व भर में रिलीज की जाएगी.हांलाकि इसकी तारीख अभी तक तय नही की है.

रोलिंग ने कहा कि हैरी पॉटर सीरीज की अपार सफलता से उन्हें नए क्षेत्र में संभावना की तलाश की आज़ादी मिल गई है.

जेके रोलिंग की हैरी पॉटर सीरीज की सात किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं. पूरे संसार में 45 करोड़ किताबें बिक चुकी हैं.

जेके रोलिंग

"लेखन के हर पल का मैने आनंद उठाया है, अगली किताब हैरी श्रृंखला से बिल्कुल अलग होगी. ब्लूम्सबरी ने शानदार काम किया था. मुझे खुशी है कि उन्हें एक दूसरा प्रकाशक लिटिल ब्राउन और उनकी टीम का साथ भी मिल गया है"

ये कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसके इर्द गिर्द एक मायावी दुनिया है. इस पर बनी आठ फिल्मों ने इतिहास रच दिया.

2007 में जब हैरी पॉटर श्रृंखला की अखिरी किताब बाजार में आई थी तो इसकी हजारों प्रतियां चंद मिनटों में ही बिक गई थीं.

हैरी श्रृंखला की सारी किताबो का प्रकाशन ब्लूम्सबरी ने किया था, लेकिन व्यस्कों की किताब रोलिंग ने एक नए प्रकाशक का चुनाव किया है.

रोलिंग ने बयान में कहा है कि लेखन के हर पल का उन्होंने आनंद उठाया है, अगली किताब हैरी श्रृंखला से बिल्कुल अलग होगी. ब्लूम्सबरी ने शानदार काम किया था. मुझे खुशी है कि उन्हें एक दूसरा प्रकाशक लिटिल ब्राउन और उनकी टीम का साथ भी मिल गया है

लिटिल ब्राउन के डेविड शैली का कहना है कि रोलिंग के नए उपन्यास के प्रकाशन से कंपनी खुद को बेहद रोमंचित, सम्मानित और गर्व महसूस कर रही हैं.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.