bbc.co.uk navigation

अनुज बिदवे की याद में छात्रवृत्ति

 रविवार, 5 फ़रवरी, 2012 को 16:23 IST तक के समाचार
अनुज बिदवे

पुणे के रहने वाले अनुज बिदवे की गत 26 दिसंबर की हत्या कर दी गई थी

ब्रिटेन में मारे गए भारतीय छात्र अनुज बिदवे की याद में लैंकस्टर यूनिवर्सिटी छात्रवृत्ति शुरू करेगी. इसी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 23 वर्षीय छात्र अनुज बिदवे की पिछले साल दिसंबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

विश्वविद्यालय के कुलपति मार्क ई स्मिथ ने कहा, ''अनुज होनहार छात्र था. उन्हें याद करने के लिए यह छात्रवृत्ति एक सही तरीका है.''

यह छात्रवृत्ति पुणे विश्वविद्यालय के किसी स्नातक उत्तीर्ण छात्र को लैंकस्टर में इंजीनियरिंग के स्नातकोत्तर कोर्स के दौरान दी जाएगी.

पुणे के रहने वाले अनुज बिदवे की गत 26 दिसंबर की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह अपने नौ अन्य भारतीय साथियों के साथ क्रिसमस मनाने मैनचेस्टर गए थे.

गोली मारकर हत्या

ये छात्र ऑर्डसाल में स्थित अपने होटल से सिटी सेंटर की तरफ़ जा रहे थे, तभी एक व्यक्ति सड़क पर आकर अनुज बिदवे से बात करने लगा.

इसके कुछ ही देर बाद उस व्यक्ति ने बंदूक़ निकाल ली और बिदवे की कनपटी पर क़रीब से गोली मार दी. हमलावर और उसका एक सहयोगी गोली चलाकर पैदल ही अस्गार्ड ड्राईव की तरफ़ भाग निकले.

बिदवे को हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई.

अनुज बिदवे की हत्या के मामले में ब्रितानी पुलिस ने 20 वर्षीय कायरन स्टेपलटन को अभियुक्त बनाया है और उन्हे हिरासत में भेज दिया गया है. स्टेपलटन इस मामले के संबंध में 20 मार्च को क्राउन कोर्ट में पेश होंगे.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

इसी विषय पर और पढ़ें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.