bbc.co.uk navigation

यूरोप में शीतलहर जारी, यातायात ठप्प

 रविवार, 5 फ़रवरी, 2012 को 00:45 IST तक के समाचार

यूरोप में पिछले एक हफ़्ते से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से 200 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कड़कड़ाती ठंड और बर्फ़बारी के कारण यातायात पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है.

भारी बर्फ़बारी और शून्य से कई डिग्री नीचे पहुँचे तापमान की वजह से कई यूरोपीय देशों में यातायात ठप्प हो गया है.

कई जगह हवाईअड्डे बंद करने पड़े और ट्रेनें रोकनी पड़ीं. लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रविवार की 30 फ़ीसदी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. जबकि ऐम्सटर्डम में कई उड़ानों में देरी हुई.

बोस्निया में तो अधिकारियों को साराजिवो में आपातकाल घोषित करना पड़ा है क्योंकि वहाँ बहुत ज़्यादा बर्फ़ पड़ी है. सर्बिया के ज़्यादातर हिस्सों में आपातकाल लगा हुआ है. बताया जा रहा है कि सर्बिया और बोस्निया में हज़ारों लोग अपने घरों में फँसे हुए हैं.

यूक्रेन पर शायद इस शीतलहर का सबसे ज़्यादा असर पड़ा है जहाँ अब तक 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

पूर्वानुमान है कि यूक्रेन में ठंड थोड़ी कम होगी हालांकि कई हिस्सों में तापमान शून्य से 19 डिग्री नीचे तक रहेगा.

ठंड के कारण लोगों को गैस सप्लाई पूरी नहीं मिल पा रही है. रूस की कंपनी गैज़प्रॉम ने यूरोप को सप्लाई कम कर दी थी.

इटली में राजधानी रोम में पिछले 25 सालों में सबसे भीषण बर्फ़बारी हुई है. बेल्जियम और निदरलैंड्स में सड़कों पर मीलों लंबा जाम लगा रहा है.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.