bbc.co.uk navigation

मायावती, हाथी की मूर्तियाँ ढकने का निर्देश

 शनिवार, 7 जनवरी, 2012 को 22:52 IST तक के समाचार
मायावती

चुनाव आयोग ने सार्वजनिक जगहों पर मायावती और पार्टी चिन्ह हाथी की मूर्तियों को ढंकने का आदेश दिया है

मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा है कि उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी सार्वजनिक जगहों पर मुख्यमंत्री मायावती और बीएसपी के चुनाव चिन्ह हाथी की मूर्तियों को कपड़े से ढका जाए.

बहुजन समाज पार्टी ने इस चुनाव आयोग के इस निर्देश पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे एकतरफा करार दिया है.

पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्र ने बयान जारी कर के कहा है कि यह फ़ैसला न्यायसंगत नहीं है और एकतरफा है.

मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार ये आदेश चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार दिया गया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी का कहना ता कि सार्वजनिक स्थानों पर बनी इन मूर्तियों पर सरकारी धन का प्रयोग किया गया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक इस कदम का मकसद ये सुनिश्चित करना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं के मताधिकार के विवेक को कोई भी राजनीतिक दल अपने फ़ायदे के लिए प्रभावित ना कर सके.

उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने एक विशेष अभियान के तहत राजधानी लखनऊ और नोएडा में बने आलीशान पार्क में अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी की सैंकड़ों और बीएसपी के संस्थापक कांशीराम सहित खुद की कई मूर्तियां लगवाईं थीं.

सिर्फ़ महात्मा गांधी की तस्वीर

इससे पहले पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने राज्य में कई विपक्षी दलों की तस्वीर वाली होर्डिंग्स हटा लीं थी. तब समाजवादी पार्टी ने आयोग के सामने शिकायत करते हुए पूछा था कि आयोग ने बीएसपी के चुनाव चिन्ह वाली तस्वीरें क्यों नहीं हटाईं?

तब चुनाव आयोग ने कहा था कि वो इस संबंध में चुनावों के दौरान उचित फैसला लेंगे.अब आयोग के इस आदेश को उसी याचिका को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला माना जा रहा है.

इसी कड़ी में एक और निर्देश देते हुए चुनाव आयोग ने चुनावों के दौरान, सभी चुनावी राज्यों के सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी के अलावा किसी भी राजनीतिक व्यक्ति की तस्वीर नहीं लगाने का आदेश दिया है.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

इसी विषय पर और पढ़ें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.