मैक्सिको में 141 क़ैदी फ़रार

मैक्सिको जेल

जेल की सुरक्षा का ज़िम्मा सेना और पुलिस को सौंपा गया है

मैक्सिको में जेल अधिकारियों का कहना है कि 141 क़ैदी फ़रार हो गए है. जेल के सुरक्षा गार्डों पर ही क़ैदियों की मदद करने का आरोप है.

ये जेल अमरीका की सीमा के पास स्थित है.

टमाउलीपस राज्य के सुरक्षा मंत्री एंटोनियो गर्जा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि क़ैदियों के फ़रार होने की घटना के बारे में गुरुवार की रात को ही पता चल गया था.

गर्जा का कहना है कि क़ैदियों को भगाने में मदद करने के लिए सभी सुरक्षा गार्डों पर शक किया जा रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

मिलीभगत

ये क़ैदी जेल के पीछे वाले दरवाज़े से भाग गए थे.

जेल अधिकारियों को शक है कि इस घटना के पीछे एक या उससे ज़्यादा सुरक्षा गार्ड हो सकते हैं.

इस घटना के बाद जेल के निदेशक भी लापता है.

मैक्सिको के इतिहास में जेल से फ़रार होने की घटनाओं में से ये एक बड़ी घटना है.

ये जेल सीमावर्ती क्षेत्र नूइवो लारेडो के पास है और इसमें क़रीब 1000 क़ैदियों की जगह है.

सुरक्षा

इस जेल के ज़्यादातर कैदी अपहरण और मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पकड़े गए हैं.

इस घटना के बाद इन क़ैदियों को खोजने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने एक बड़ा अभियान चलाया है.

उधर जेल की सुरक्षा के लिए सेना और पुलिस को लगाया गया है.

टमाउलीपस राज्य की जेल से इतनी बड़ी संख्या में क़ैदियों के फ़रार होने की ये पहली घटना नहीं है.

यहाँ पिछले साल मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर झड़प भी हुई थी.

इस घटना से पहले राज्य की अलग-अलग जेलों से 200 क़ैदी भाग गए थे.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.