
दस्तावेज़ों में इस बात पर भी सवाल उठाए गए हैं कि क्या रुस के प्रधानमंत्री व्लादिमिर पुतिन भी इस माफ़िया तंत्र में शामिल हैं.
विकीलीक्स के गोपनीय दस्तावेज़ों के अनुसार स्पेन के एक वरिष्ठ जज ने अमरीकी उच्चायोग को बताया था कि किस तरह रुस, बेलारूज़ और चेचन्या में माफ़िया राज काबिज़ हो गया है.
दस्तावेज़ों से स्पष्ट है कि इस बात पर भी सवाल उठाए गए हैं कि क्या रुस के प्रधानमंत्री व्लादिमिर पुतिन भी इस माफ़िया तंत्र में शामिल हैं.
एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के अनुसार यूक्रेन के एक प्रभुत्वशाली व्यापारी ने अमरीकी अधिकारियों को बताया कि रुस में किए जा रहे संगठित अपराधों में उसकी भूमिका है.
रुस, बेलारुज़ और चेचन्या में, किसी के लिए भी इस बात को तय मुश्किल है कि इन देशों में हो रही गतिविधियां सरकारी हैं या संगठित अपराध का एक हिस्सा.
स्पेन के जज
ये जानकारियां उन हज़ारों दस्तावेज़ों में शामिल हैं जो विकीलीक्स ने जारी किए हैं.
पुतिन की भूमिका
इस बीच अमरीका से मिली खबरों के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी आमेजॉन ने हज़ारों गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेज़ सार्वजनिक करने वाली विकीलीक्स की वेबसाइट के आमेजॉन के सर्वर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.
ब्रिटेन के समाचार पत्र गार्डियन में छपे दस्तावेज़ों के अनुसार जनवरी 2010 में स्पेन के एक अभियोक्ता जोस ‘पेपे’ ग्रिंडा ने दावा किया था कि रुस, बेलारुज़ और चेचन्या में, '' किसी के लिए भी इस बात को तय मुश्किल है कि इन देशों में हो रही गतिविधियां सरकारी हैं या संगठित अपराध का एक हिस्सा.''
ग्रिंडा ने स्पेन में रुसी संगठित अपराध के भांडाफोड़ के लिए चलाई गई मुहिम का नेतृत्व किया था. इसके चलते अलग-अलग समूहों के 60 से ज़्यादा लोगों की गिरफ़्तारियां की गई थीं.
मेडरिड स्थित अमरीकी उच्चायोग से जुड़ी जानकारियों के अनुसार व्लादिमिर पुतिन की इन अपराधों में भूमिका से जुड़े कई सवालों के अब भी कोई जवाब नहीं मिल पाए हैं.
क्लिक करें विकीलीक्स का अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर हमला: हिलेरी
ग्रिंडा का कहना है कि उनके पास इस बात की जानकारी है कि रुस की कुछ राजनीतिक पार्टियां किस तरह संगठित अपराध करने वालों के साथ घुलमिल कर काम कर रही हैं.
विकीलीक्स
ग्रिंडा के अनुसार रुस के एक सुरक्षा अधिकारी का मानना है कि रुस की खुफ़िया एजेंसी इन संगठित अपराधों को नियंत्रित करती है. अपनी जांच के दौरान ग्रिंडा ने माना कि ये आकलन पूरी तरह सही है.
संगठित अपराध
दस्तावेज़ों के अनुसार ग्रिंडा का कहना है कि उनके पास इस बात की जानकारी है कि रुस की कुछ राजनीतिक पार्टियां किस तरह संगठित अपराध करने वालों के साथ घुलमिल कर काम कर रही हैं.
दस्तावेज़ ये दिखाते हैं कि अमरीका का ये मानना है कि 2006 में लंदन में मारे गए रुस के सुरक्षा अधिकारी एलेक्ज़ेंडर लितविनेनको की हत्या के बारे में पुतिन को जानकारी थी.
लितविनेनको रुस की सरकार के कड़े आलोचक थे और भ्रष्टाचार के मामले में सरकार के खिलाफ जांच कर रहे थे.
अमरीका ने इन खुलासों को विश्न समुदाय पर एक हमला कहा है.
अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा ने एक आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ रसेल ट्रेवर्स को इस बात की जांच का ज़िम्मा सौंपा है कि विकीलीक्स तक ये गोपनीय दस्तावेज़ आखिर कैसे पहुँचे.














