संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए

इरान परमाणु रिएक्टर

अमरीका और उसके सहयोगियों को डर है कि इरान परमाणु बम बनाने में जुटा है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम की वजह से नए प्रतिबंध लगाए हैं. ये ईरान पर चौथे दौर के प्रतिबंध हैं.

तुर्की और ब्राज़ील की आपत्तियों के बावजूद सुरक्षा परिषद ने इन प्रस्तावों को पारित कर दिया.

ब्राज़ील और तुर्की ने प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ मत दिया जबकि लेबनान ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया. कुल मिलाकर प्रतिबंधों के पक्ष में 12 देशों से मत दिया.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि ये प्रतिबंध संदेश हैं कि परमाणु हथियारों को फैलने नहीं दिया जाएगा.

ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदिनेजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन प्रतिबंधों को इस्तेमाल किए हुए रुमाल की तरह कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए.

अमरीका और उसके सहयोगी देशों की आशंका है कि ईरान चुपचाप परमाणु हथियारों का निर्माण कर रहा है जबकि ईरान कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है.

पाबंदी लगाने के लिए हुए मतदान के बाद अमरीका ने कहा कि वे अब भी ईरान से रचनात्मक बातचीत करने के लिए तैयार हैं.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रमिन मेहमानपरस्त ने इन नई पाबंदियों को 'ग़लत क़दम' क़रार देते हुए कहा है कि इससे समस्या और जटिल हो जाएगी. एजेंसी के मुताबिक प्रवक्ता ने ये बयान ईरान के सरकारी टीवी चैनल अल-आलम पर दिया है.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.