Advertisement

प्रेस्ली का एक बाल 1055 पाउंड में

रॉक संगीत के महानतम सितारों में गिने जाने वाले एल्विस प्रेस्ली का एक बाल 1055 ब्रिटिश पाउंड में नीलाम हुआ है.

20 साल तक प्रेस्ली के निजी हेयर ड्रेसर रहे होमर जिल जायिललैंड ने एल्विस के बाल अपने पास बचा कर रखे थे.

उन्होंने प्रेस्ली के बालों को काटने से पहले काले रंग से रंगा था और बाद में एक तौलिए में बालों को बचा कर रख लिया था.

जायिललैंड के दोस्तों का कहना है कि जायिललैंड एल्विस प्रेस्ली के बाल काटने के बाद कटे हुए बालों को एक तौलिए में संभाल कर फिर बैग में डाल कर अपने घर ले जाते थे.

कहा जाता है कि 1997 में एल्विस प्रेस्ली की मौत के बाद जायिललैंड ने अमरीका के मेम्फ़िस में प्रेस्ली के प्रसिद्ध घर ग्रेसलैंड के बाहर ही स्मृतिचिन्हों की एक दुकान में उनके बालों को बेचना शुरु कर दिया था.

एल्विस प्रेस्ली का जो बाल शनिवार को नीलाम हुआ है उसे दरअस्ल जायिललैंड ने थॉमस बी. मॉर्गन ज्यूनियर नाम के एक आदमी को 2002 में दिया था. थॉमस एल्विस प्रेसली को जानने वाले लोगों में थे.

शनिवार को हेनरी एलरिज एंड सन की नीलामी में प्रेस्ली के बाल को एक फ्रेम में उनकी तस्वीर के साथ मढ़ कर पेश किया गया था. इसकी शुरुआती क़ीमत 250 पाउंड रखी गयी थी लेकिन अंतिम बोली लगी 1055 पाउंड पर.

वैसे नवंबर 2002 में इंटरनेट पर हुई नीलामी में एल्विस प्रेस्ली का एक बाल 115,000 डॉलर यानि सत्तर हज़ार पाउंड में बिका था.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.