Advertisement

ब्रितानी सैनिकों पर दुर्व्यवहार के आरोप

ब्रिटेन

ब्रितानी सैनिकों पर कई गंभीर आरोप लगे हैं

ब्रितानी सरकार का कहना है कि वह इराक़ में ब्रितानी सेना पर लगे दुर्व्यवहार के आरोपों की जाँच करा रही है.

इसी साल जून में ब्रितानी सेना इराक़ी शहर बसरा से हटी है. ब्रितानी सेना पर ये आरोप बसरा शहर से हटने के बाद लगे हैं.

ब्रितानी सेना के हाथों कथित रूप से प्रताड़ित हुए इराक़ियों के वकीलों का कहना है कि उन्होंने ब्रितानी अधिकारियों को दुर्व्यवहार के 30 से ज़्यादा नए मामलों की जानकारी दे दी है.

इन आरोपों में 16 वर्षीय लड़के के साथ बलात्कार और हिरासत में लिए गए अन्य इराक़ियों के साथ यौन प्रताड़ना भी शामिल है.

जाँच

ब्रिटेन में सेना के मामलों के मंत्री बिल रामेल का कहना है कि सरकार ऐसे सभी आरोपों को गंभीरता से लेती है.

लेकिन उन्होंने इन आरोपों की सार्वजनिक जाँच कराने की मांग को ठुकरा दिया.

उन्होंने कहा कि जब तक जाँच पूरी नहीं हो जाती, इन आरोपों को तथ्य नहीं माना जा सकता.

दूसरी ओर ब्रितानी सेना के हाथों कथित रूप से प्रताड़ित हुए इराक़ी पीड़ितों के वकीलों का कहना है कि दुर्व्यवहार के कई आरोप वर्ष 2003 के भी हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.