Advertisement

अट्ठारह जुलाई को होगा मंडेला दिवस

18 जुलाई को नेल्सन मंडेला का जन्मदिन होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 जुलाई को मंडेला दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है. विश्व में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए ऐसा किया गया है.

दक्षिण अफ़्रीका के दूत बासो सांगकू ने ये प्रस्ताव पेश किया.

उन्होंने कहा कि नेल्सन मंडेला ऐसी हस्ती है जिनका जीवन उन आदर्शों का दर्पण है जिन पर संयुक्त राष्ट्र चलता आया है.

लीबियाई दूत और महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर अली अब्दुसलाम ट्रेकी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का ये कदम दर्शाता है कि संस्था आज़ादी के मूल्य के प्रति कितना समर्पित है.

18 जुलाई को दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति मंडेला का जन्मदिन होता है. इस साल 91 के हो गए हैं.

नेल्सन मंडेला से जुड़ी कई संस्थाएँ इस तरह का दिवस मनाए जाने की माँग करती आई हैं. इन संस्थाओं ने अभियान चलाया है कि हर व्यक्ति को किसी अच्छे मकसद के लिए 67 मिनट देने चाहिए.

दरअसल मंडेला ने रंगभेद के ज़माने के दौरान बतौर कार्यकर्ता 67 साल काम किया है और ये अंक उसी को दर्शाता है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.