Advertisement

यमनी विद्रोहियों पर हवाई हमले

सऊदी लड़ाकू विमान

सऊदी सेना ने विमानों और टैंकों से हमले किए.

ख़बरों के मुताबिक सऊदी अरब ने यमनी विद्रोहियों पर हमले किए हैं.

ये हमला दोनों देशों की सीमा पर हुआ है. इसमें लड़ाकू विमानों और टैंकों का इस्तेमाल किया गया है.

सऊदी अरब के शहर अल ख़ुबा के ऊपर धुएँ का गुबार उठता हुआ देखा गया है.

सऊदी सेना ने पाँच दिन पहले यमनी विद्रोहियों को पहली बार निशाना बनाया था. सऊदी सरकार के मुताबिक यमनी विद्रोहियों ने उनकी सीमा में घुसपैठ की कोशिश की.

इस साल अगस्त से ही यमन की सरकार के ख़िलाफ़ विद्रोह कर रहे विद्रोहियों का कहना है कि उन पर पहले हमला किया गया.

विद्रोहियों के साथ झड़पों में तीन सऊदी सैनिकों के मारे जाने और 15 के घायल होने की ख़बर है.

ये पता नहीं है कि हमलों में कितने विद्रोही मारे गए हैं.

दो दिन पहले सऊदी सरकार ने कहा था कि उसकी सेना ने यमन की सीमा के भीतर कोई हमला नहीं किया है बल्कि हमले सऊदी सीमा में घुस आए विद्रोहियों के ठिकाने पर किए गए थे.

संवाददाताओं का कहना है कि सऊदी अरब सरकार इस बात से चिंतित है कि कहीं शिया विद्रोहियों और यमन की सरकार के बीच लड़ाई का असर उसकी सीमा में न हो.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.