स्विट्ज़रलैंड में मीनारों पर वोट

ज़्यूरिक में महमूद मस्जिद

स्विट्ज़रलैंड की एक दक्षिणपंथी पार्टी ने ये मुद्दा उठाया है

स्विट्ज़रलैंड के अनेक हिस्सों में शनिवार को मस्जिदों को आम जनता के लिए खोला जा रहा है.

ग़ौरतलब है कि तीन हफ़्ते बाद स्विट्ज़रलैंड में इस विषय पर मतदान होना है कि क्या मीनारों के निर्माण पर रोक लगाई जाए?

एक रूढ़ीवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर मतदान की माँग की शुरुआत की थी और उसका कहना था कि मीनार मुसलमानों की धार्मिक और राजनीतिक शक्ति का प्रतीक हैं.

स्विट्ज़रलैंड की स्विस पीपुल्स पार्टी (एसवीपी) इस पूरे अभियान का नेतृत्व कर रही है.

लेकिन देश के मुस्लिम संगठनों का कहना है कि ये केवल एक मुस्लिम धार्मिक जगह का प्रतीक हैं.

स्विट्ज़रलैंठ के मुस्लिम संगठनों का कहना है कि मस्जिदों को आम जनता के लिए खोले जाने से लोगों को उनके बारे में डर और पूर्वाग्रहों से मुक्ति पाने में मदद मिलेगी.

देश में मतदान से पहले हुए सर्वेक्षणों में संकेत मिले हैं कि मतदान में मीनारों के निर्माण पर प्रतिबंध के सुझाव को अधिकतर जनता ख़ारिज कर सकती है.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012

बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.