Advertisement

टेक्सस के बाद फ़्लोरिडा में फ़ायरिंग

ओरलैंडो

गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं

अमरीका के टेक्सस प्रांत में एक सैनिक अड्डे पर हुई गोलीबारी के 24 घंटे बाद फ़्लोरिडा के ओरलैंडो शहर में गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया है और पाँच घायल हैं.

पुलिस ने बंदूकधारी को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस ने उसका नाम जोसेफ़ रोड्रिगेज़ बताया है, जिसकी उम्र 40 साल है. ये व्यक्ति इसी इमारत में काम करता था.

गोलीबारी की ये घटना ऐसे समय हुई है, जब 24 घंटे पहले ही अमरीका के टेक्सस प्रांत के फ़ोर्ड हुड सैनिक ठिकाने पर हुई गोलीबारी में 13 लोग मारे गए थे.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.