सैनिक अड्डे पर गोलीबारी

गोलीबारी में मारे गए लोगों के रिश्तेदार

अमरीका में टेक्सस प्रांत के फ़ोर्ड हुड सैनिक ठिकाने पर हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में 30 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं.

गोलीबारी की ये घटना सैनिक अड्डे पर एक कार्यक्रम के पहले हुई. सैनिक अड्डे के कमांडर लेफ़्टिनेंट जनरल बॉब कोन ने बताया है कि गोलीबारी की घटना में तीन संदिग्ध शामिल थे और तीनों अमरीकी सैनिक हैं.

उन्होंने बताया कि इनमें से एक मारा गया है जबकि दो अन्य को गिरफ़्तार कर लिया गया है. मारा गया सैनिक एक मेजर था. राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे हिंसा की दिल दहलादेने वाली घटना कहा है.

उन्होंने मामले की जाँच कराने का वादा भी किया है.

राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि जब अमरीकी सैनिक किसी दूसरे देश में मारे जाते हैं तो ये काफ़ी दुखद होता है लेकिन ये और भी दुखदायी तब हो जाता है, जब वे अपनी धरती पर ही हमले का शिकार हो जाते हैं.

टेक्सस के इस सैनिक अड्डे में क़रीब 50 हज़ार सैनिक रहते हैं.

गोलीबारी की इस घटना के बाद इस सैनिक अड्डे को बंद कर दिया गया है. फ़ोर्ड हुड दुनियाभर में अमरीका का सबसे बड़ा सैनिक अड्डा है.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.