अमरीका के कुछ राज्यों में चुनाव

अमरीका में चुनाव

अमरीका में कुछ राज्यों में गवर्नर के पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं

अमरीका के कुछ राज्यों में वोट डाले जा रहे हैं.

न्यू जर्सी और वर्जीनिया राज्यों के में गवर्नर के पद के लिए चुनाव हो रहे हैं और यहां डिमोक्रेट प्रत्याशियों को अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल रही है.

इन दोनों राज्यों में राष्ट्रपति बराक ओबामा खुद प्रचार कर चुके हैं.

ये चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए बहुत अहम है क्योंकि बराक ओबामा को सत्ता संभाले महज़ एक साल ही हुए हैं.

न्यूयॉर्क और कैलीफोर्निया में कांग्रेस की सीट के लिए भी चुनाव हो रहे हैं, जबकि न्यूयॉर्क में मेयर के चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे.

हालांकि इन चुनावों में स्थानीय मुद्दों के ही छाए रहने की संभावना है लेकिन प्रेक्षकों का कहना है कि जीत साल 2010 में होने वाले मध्यावधि चुनाव में पार्टियों का उत्साह बढ़ाने में कारगर साबित होगी.

कुछ लोग इन चुनावों को राष्ट्रपति बराक ओबामा के नौ महीनों के कार्यकाल का लेखा जोखा मान रहे हैं.

मार्क मार्डेल, बीबीसी के उत्तर अमरीका संपादक

बीबीसी के उत्तर अमरीका संपादक मार्क मार्डेल का कहना है, '' कुछ लोग इन चुनावों को राष्ट्रपति बराक ओबामा के नौ महीनों के कार्यकाल का लेखा जोखा मान रहे हैं.''

वर्जीनिया में गवर्नर पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी क्रेग डीड्स का मुक़ाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व अटॉर्नी जनरल बॉब मैक्डॉनेल से है.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि चुनाव परिणाम के बारे में तो कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी लेकिन बराक ओबामा की सभा में उनकी आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लोगों का गुस्सा काफ़ी कुछ संकेत दे देता है.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.